दो-दो स्टंपिंग छोड़ी, मां दुर्गा का वो बांग्लादेशी भक्त, जिसे टीम से निकालने की उठी मांग
Updated on
21-04-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल की उन चुनिंदा टीमों में से एक है, जो नाम नहीं बल्कि टैलेंट देखकर प्लेयर्स को मौका देती है। पहले सीजन में जिम्बाब्वे के ततेंदा तैबू से लेकर बीते 15 साल में ऐसे कई अनजान प्लेयर्स टीम के साथ खेले। कई बार ये छोटे नाम बड़े कमाल कर जाते हैं तो कई मर्तबा दांव उल्टा भी पड़ जाता है, जैसे बीती रात हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बांग्लादेश के लिट्टन दास को पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। मगर आईपीएल इतिहास का पहला मैच खेल रहे इस बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज को अब कोलकाता की हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है।बारिश की वजह से अरुण जेटली स्टेडियम में मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार-चार बदलाव किए, जिसमें लिट्टन दास को भी शामिल किया गया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में चार गेंद में सिर्फ चार रन ही बनाए। बैटिंग में फ्लॉप होने के बाद इस बांग्लादेशी का विकेटकीपिंग में भी दिन खराब ही रहा। सिर्फ 127 रन का डिफेंड करने उतरी केकेआर की ओर से उन्होंने निर्णायक मौके पर एक नहीं दो-दो स्टंपिंग छोड़ दी। 'देश छोड़कर भागो'
अक्षर पटेल और ललित यादव के खिलाफ अगर लिट्टन दास स्टंपिंग कर जाते तो कोलकाता नाइटराइडर्स मैच नहीं हारती। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बांग्लादेश विकेटकीपर बल्लेबाज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर ने तो उन्हेंं भारत छोड़कर वापस अपने देश जाने की बात कह दी।
मां दुर्गा का भक्त
लिट्टन दास को मुश्फिकुर रहीम और खालिद मसूद जैसे महान बांग्लादेशी विकेटकीपर्स का उत्तराधिकारी माना जाता है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज दिनाजपुर का रहने वाला है। हिंदू धर्म को मानने वाला यह प्लेयर मां दुर्गा का अनन्य भक्त है। नवरात्रि में हर साल देवी की अराधना करता है और इस वजह से बांग्लादेशी चरमपंथी उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। काफिर कहने तक से नहीं हिचकते।