पिछले एक साल के अंदर कप्तानी छोड़ी, फॉर्म खोया, लेकिन वापसी पर सब हुए नतमस्तक

Updated on 05-11-2022 05:30 PM

टीम इंडिया के मौजूद समय के सबसे महान बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2008 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कोहली ने अपना करियर उस समय शुरू किया था, जब भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में उन दिग्गजों का नाम शामिल था, जिन्हें देखकर, आदर्श मानते हुए विराट बड़े हुए थे। आलम ये था कि कोहली इस दौरान  कभी ओपनिंग करने उतरे, तो कभी चौथे, सातवें या फिर तीसरे नंबर पर आए। हालांकि वक्त बीता और धीरे-धीरे कोहली 2010 के बाद से अपने सबसे पसंदीदा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आए। कोहली ने 2010 में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इसके अगले ही साल उन्होंने टेस्ट में भी डेब्यू कर लिया था। जिसके बाद पूरी दुनिया ने एक ऐसे बल्लेबाज को देखा जो अपने दम पर मैच का रूख पलटने का दम रखता है, जिसके सामने आने से बड़े से बड़े गेंदबाज डरता है और कप्तानी ऐसे की, जिसकी चर्चा आज और कल भी होती रहेगी।


टेस्ट में डेब्यू करने के तीन साल बाद ही 2014 में विराट कोहली को टीम का कप्तान चुन लिया गया था और ये काम तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया था। धोनी ने उन पर भरोसा जताया। इसके तीन साल बाद विराट कोहली टीम के फुल टाइम कप्तान बन गए। धोनी का बतौर कप्तान करियर ज्यादा बढ़ा नहीं रहा है, लेकिन जो जज्बा और जुनून उनकी कप्तानी में देखने को मिला, उसकी पूरी दुनिया कायल है। उनकी कप्तानी में टीम ने कई ऐतिहासिक जीत हासिल की कई बड़े टूर्नामेंट में लंबा सफर तय किया, लेकिन ट्रॉफी हाथ नहीं लगी। हालांकि ये सिलसिला ज्यादा दिन तक नहीं चला और 2021 टी20 वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट की शुरुआत से बाहर होने के बाद ही विराट कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी के पद से हटने का फैसला कर लिया। 


जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद और एशिया कप से ठीक पहले उन्होंने एक महीने का लंबा ब्रेक लिया। इस बार सभी को इंतजार था कि शायद कोहली फॉर्म में वापस आ जाएंगे और कोहली ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। इस बीच एशिया कप में ही विराट कोहली ने 1020 दिन के शतक के सूखे को खत्म करते हुए अपना 71वां इंटरनेशनल शतक भी जड़ा। विराट यहीं नहीं रुके और पिछली 9 पारियों में उन्होंने चार अर्धशतक जड़े हैं। एशिया कप 2022 में वह दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे और ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप में वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। 


विराट के लिए पिछला एक साल काटों भरा जरूर रहा। कप्तानी छोड़ी, बल्ले से रन नहीं बने, संन्यास की सलाह देने वालों की लाइन लग गई थी, लेकिन विराट कोहली ने उम्मीद नहीं छोड़ी, एक महीने तक बैट नहीं पकड़ा, ब्रेक लिया, वापस लौटे और दिखाया कि उन्हें इस दौर का खेल का सबसे महान बल्लेबाज क्यों कहा जाता है। विराट कोहली की वापसी युवा खिलाड़ियों को यही सीख देती है कि किसी भी हालत में हार नहीं माननी चाहिए। 33 से 34वें साल में एंट्री मार चुके कोहली के मौजूदा फॉर्म को देखकर यही लगता है कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.