अच्छा पढ़ाने वाले टीचरों के लेक्चर का सीएम राइज स्कूलों में होगा प्रसारण

Updated on 08-05-2023 05:57 PM
Indore News: इंदौर, । स्कूल शिक्षा विभाग का नया शिक्षा सत्र जुलाई में शुरू होना है। इसके लिए शिक्षा विभाग नए प्रयोग करने की तैयारी में है। विभाग सीएम राइज स्कूलों में बेस्ट शिक्षा के साथ ही अन्य कुछ कार्य करने की भी तैयारी में है। इसके लिए अधिकारियों ने स्कूल प्राचार्यों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अच्छा पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेक्चर सभी सीएम राइज स्कूलों में लाइव प्रसारण करने की भी योजना बनाई जा रही है। साथ ही छात्रों को अखबारों में प्रकाशित खबरों और आर्टिकलों को पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। एक छात्र ये खबरें प्रतिदिन सभी छात्रों को पढ़कर सुनाएगा। इसके साथ ही अपने विचार भी रखेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर संभाग में करीब 28 सीएम राइज स्कूल हैं। इनमें 30 हजार से अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं। पढ़ाई के साथ ही अन्य कई प्रकार की गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। उच्च अधिकारी सभी स्कूलों के वार्षिक परिणाम पर भी नजर रखते हैं। इसके साथ ही नया सत्र शुरू होने के पहले ही यह भी योजना बनाई जा रही है कि अगले सत्र में छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत से भी अधिक हो। ऐसे तरीकों पर भी विचार किया जा रहा है, जिनसे शिक्षकों का पढ़ाया छात्रों को आसानी से और जल्द समझ आ सके।

इसके लिए अच्छा पढ़ाने वाले शिक्षकों के लेक्चर सभी सीएम राइज स्कूलों में लाइव टेलीकॉस्ट करने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही इसके लिए भी छात्रों का फीडबैक भी लिया जाएगा। इस फीडबैक के आधार और स्कूल प्राचार्य के चयन के आधार पर ऐसे टीचरों का चयन किया जाएगा, जिनके लेक्चर का प्रसारण सभी सीएम राइज स्कूलों में किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.