'तमीज सीखो, PM के नवरत्न हैं हम', लखनऊ में बुरी तरह भड़के कैलाश खेर, 27 सेकेंड में सबको हौंक डाला

Updated on 26-05-2023 08:30 PM
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी आरोपों की वजह से तो कभी अपने तेवर के कारण। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कमांडो पर चीखते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। वह उनको तमीज सीखने के लिए कह रहे हैं। वह खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इवेंट के मैनेजमेंट पर बुरी तरह भड़कते दिख रहे हैं। मगर सवाल ये है कि आखिर ऐसा हुआ क्या जिस वजह से सिंगर का पारा इतना हाई हो गया है।

दरअसल, लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हो रहे हैं जो कि 25 मई से 3 जून तक चलेंगे। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। कैलाश खेर यहां बतौर गेस्ट इवेंट में चार-चांद लगाने पहुंचे थे। लेकि उनकी व्यवस्था में परेशानी हुई तो 'अल्लाह के बंदे' सिंगर बरस पड़े। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे।
कैलाश खेर कमांडो पर बरस पड़े
कैलाश खेर ने गुस्से में कहा- प्रधानमंत्री के नवरत्न हैं हम। तमीज सीखो। एक घंटा हमको इंतजार करवाया। उसके बाद तमीज नाम की कोई चीज ही नहीं है। ये क्या है खेलो इंडिया? खेलो इंडिया तब है, जब हम खुश हैं। घरवाले खुश होंगे। फिर दुनिया के बाहर वाले लोग खुश होंगे। तमीज सीखो। होशियारी झाड़ रहे हो। कोई किसी को काम करना आता नही हैं। और अगर बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सर।'

कैलाश खेर बोले- हम योगी जी के लाडले हैं

कैलाश खेर ने आगे कहा, 'गाना गाने के लिए इन्हें बुलाया है तो ये बोल दीजिए कि एक-डेढ़ घंटा इन्हीं का है। महाराज भी हमको लाड करते हैं। पूरी दुनिया हमको लाड क्यों करती है। हमको भारत और भारतवासियों का चरण छूकर काम करने का मन करता है। हम पैर धो-धोकर पीना चाहते हैं हर भारतवासी का। लेकिन चीजें व्यवस्थित होनी चाहिए। अगर ऐसे नहीं ध्यान दिया जाएगा तो यही सब चलता रहेगा। मत कीजिए ये सब।'

कैलाश खेर बोले वह योगी जी के पसीने हैं

कैलाश खेर मुस्कुराते हुए बोले, 'हमको सांस चढ़ रहा है। फिर भी हम नाच रहे हैं। फिर भी गा रहे हैं। पगला रहे हैं। थोड़ा इस बात पर भी ध्यान दीजिए। ज्यादा कमांडोगीरी वहां दिखाइए जहां जरूरत है। हम अपने हैं। हम महाराज जी के पसीने हैं। हमें महाराज जी ने पसीने से बनाया है। हम बहुत तड़प-तड़प के संतों के बीच से आए हैं भइया। हम फिल्मी गायक नहीं हैं। याद रखना। हम भारत के लिए जीते हैं। भारत के लिए ही मरेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.