नेताओं की पत्नियों की कोर्ट में चुनौती केरल हाईकोर्ट ने पूछा- आप पौधे रोप रही थीं, तो टीचिंग का अनुभव कहां से मिला

Updated on 17-11-2022 06:04 PM

केरल में शिक्षा विभाग में नेताओं के करीबियों को नियुक्ति देने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को केरल हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के करीबी और पूर्व राज्यसभा सदस्य केके रागेश की पत्नी प्रिया को लेकर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि जब आप पौधे रोप रही थीं, तो आपको टीचिंग का अनुभव कैसे मिल गया।

कन्नूर यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं प्रिया
प्रिया कन्नूर यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इस पद के लिए उनसे ज्यादा अनुभव एक अन्य अभ्यर्थी को था, लेकिन उन्हें प्राथमिकता दी गई। उनके वकील ने तर्क दिया कि प्रिया ने नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) के तहत यूनिवर्सिटी स्तर के समन्वयक के रूप में 6 साल काम किया। इस अनुभव को टीचिंग अनुभव में जोड़ा जाना चाहिए। इस पर कोर्ट ने कहा-NSS पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोदने का काम करता है। ये टीचिंग अनुभव नहीं है। प्रिया को ये पोस्टिंग सरकार की मदद से मिली है।

दरअसल, कई नेताओं ने राजनीतिक रसूख के दम पर अपनी पत्नियों को यूनिवसिर्टी में नियुक्त कराया है। पूर्व सांसद पीके बीजू की पत्नी को केरल यूनिवर्सिटी में शिक्षिका का पद मिला। राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव की पत्नी कोचीन यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं। आबकारी मंत्री एमबी राजेश की पत्नी कलाड़ी के श्री शंकर संस्कृत यूनिवर्सिटी में पढ़ा रही हैं। इन सभी नियुक्तियों को कोर्ट में चुनौती दी गई है।

करीबियों को नियुक्ति देने का पहला मामला 2016 में आया
इससे पहले, केरल हाई कोर्ट ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर की पत्नी PM शहला की कन्नूर यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। विजयन सरकार पर बीते 6 साल में मनमाने तरीके से सरकारी नियुक्तियां करने के आरोप लग रहे हैं। करीबियों को नियुक्ति देने का पहला मामला साल 2016 में उजागर हुआ था।

तत्कालीन उद्योग मंत्री ईपी जयराजन पर पत्नी की बहन और CPI(M) की नेता पीके श्रीमती के बेटे सुधीर नांबियार को नियमों के विरुद्ध नियुक्ति देने का आरोप लगा था। इसके बाद जयराजन को इस्तीफा देना पड़ा था।

मेयर ने जिला सचिव से स्वास्थ्य विभाग के 249 पद भरने के लिए नामांकन मांगे
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम शहर के CPI(M) के मेयर आर्य राजेंद्रन ने हाल ही में पार्टी के जिला सचिव को डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 249 पद भरने के लिए एक पत्र से नामांकन मांगे थे। इसके बाद ये पत्र सार्वजनिक हो गया। इसी हफ्ते CPI(M) के दो अन्य नेताओं के पात्र भी सामने आए।

कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि सत्ताधारी दल के नेता नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने कैडर के लोगों को नियुक्ति दे रहे हैं।

राज्यपाल को घेर रहे वाम दलों के नेता, बोले- उच्च शिक्षा विभाग में दखल दे रहे
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान लगातार कहते आए हैं कि सरकार अपने करीबियों को शिक्षा विभाग में नियुक्ति दे रही है। हाल ही में उन्होंने कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि उनकी नियुक्ति राजनीतिक दबाव के तहत की गई है। जबकि CPI(M) का आरोप है कि राज्यपाल उच्च शिक्षा विभाग में लगातार दखल दे रहे हैं।

वहीं, राज्यपाल का कहना है कि, मैं सरकारी कामकाज में तब तक दखल नहीं दूंगा, जब तक कि संवैधानिक मशीनरी पूरी तरह ध्वस्त न हो जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.