युवती पर गोली चलाने वाला नेता एक दिन की पुलिस रिमांड पर

Updated on 21-06-2023 06:31 PM

जबलपुर। एमबीए छात्रा पर गोली चलाने के आरोपित नेता प्रियांश विश्वकर्मा को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस टीम प्रियांश से उस गोली का खोखा तलाश करेगी, जो गोली युवती को लगी थी। रिमांड खत्म होने पर बुधवार को उसे फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस को जांच में पता चला कि फायरिंग की वारदात के बाद प्रियांश ने आफिस में काम करने वाले दो कर्मियों से घटना के सबूत को हटवा दिया था।

कद्दावर नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल

एक ओर भाजपा द्वारा जहां प्रियांश के भाजपा नेता या कार्यकर्ता होने से पल्ला झाड़ा जा रहा है, वहीं उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही उसकी कई सारी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में चल रही है। राजनीतिक दल का खुद को नेता बताने वाले प्रियांश विश्वकर्मा का राजनीतिक रसूख खूब था। केंद्रीय मंत्री से लेकर विधायकों के साथ उसकी कई फोटो इंटरनेट मीडिया में है जिसमें वह फोटो के जरिए अपने संबंध को मजबूत बताने का प्रयास कर रहा था।

यह हुई थी घटना

ज्ञात हो कि नागरथ चौक निवासी एमबीए स्टूडेंट वेदिका शुक्रवार दोपहर एक बजे अपना मोबाइल फोन बेचने भाजयुमो के रानी दुर्गावती मंडल के पूर्व महामंत्री और बिल्डर प्रियांश विश्वकर्मा के लीला ग्रुप आफ बिल्डर्स एंड डेव्लपर्स के आफिस गई थी। वह सोफे पर बैठी थी। तभी प्रियांश ने टेबल पर रखी पिस्टल उठाई। जिसके बाद प्रियांश ने पिस्टल लोड की और फायर कर दिया। गोली सीधे वेदिका को जा लगी। गोली लगने के कारण वह बेहोश हो गई। प्रियांश पहले उसे स्मार्ट सिटी अस्पताल ले गया, हालात नहीं सुधरे को वेदिका को दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां उसे छोड़कर प्रियांश भाग निकला। वेदिका की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर सतीश झारिया ने बताया कि एक दिन की पुलिस रिमांड में प्रियांश को लिया गया है उससे पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.