सिंधिया फैंस क्लब के नेता की पिटाई :सरपंचों ने बरसाईं चप्पलें; कमीशन लेकर काम नहीं करने का आरोप

Updated on 20-12-2022 05:26 PM

सिंधिया फैंस क्लब के नेता की सरपंच और सरपंच प्रतिनिधियों ने चप्पलों से पिटाई कर दी। नेता पर आरोप है कि उसने पंचायत में विकास के लिए राशि स्वीकृत कराने के नाम पर सरपंचों से कमीशन लिया। इसके बाद भी राशि मंजूर नहीं कराई। जिसके बाद कुछ आक्रोशित सरपंच और उनके प्रतिनिधियों ने नेता की सरेराह पिटाई कर दी।

मामला विदिशा जिले के सिरोंज में शनिवार का है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया। यहां पर देवेंद्र शर्मा (28) सिंधिया फैंस क्लब के ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर हैं। सरपंचों का आरोप है कि देवेंद्र शर्मा ने राशि मंजूर कराने के लिए पैसे लिए थे। करीब दो महीने बाद भी राशि स्वीकृत नहीं कराई। काम नहीं होने पर जब हम लोगों ने उससे रुपए वापस मांगे तो वो कुछ दिन से टाल रहा था।

कई मंत्रियों से पहचान होने का करता था दावा
सरपंचों का आरोप है कि देवेंद्र शर्मा ग्रामीण क्षेत्र में खुद को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का करीबी बताकर रौब झाड़ता है। वह पंचायतों में विकास राशि स्वीकृत कराने के नाम पर सरपंचों से उस राशि का 10 से 15 प्रतिशत कमीशन लेता है। वह कई मंत्रियों से खुद के संबंध होने का दावा भी करता है। उसने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ फोटो लगा रखी है।

सरपंचों ने कर लिया था भरोसा
मंत्रियों के साथ उसके कई फोटो देखकर सरपंचों ने उस पर भरोसा कर लिया। कई सरपंचों ने पंचायत में विकास निधि स्वीकृत कराने के लिए उसे रुपए भी दे दिए। काम नहीं होने पर जब पैसे मांगे तो वह टालने लगा। इसी बात से सरपंच और उनके प्रतिनिधि भड़क गए।

कांग्रेस ने कहा-मंत्री के नाम पर कमीशन का खेल
सिंधिया फैंस क्लब के ग्रामीण जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस का बयान भी सामने आया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि जनपद पंचायत में मंत्री के नाम पर कमीशन का खेल चल रहा है। ये पिटाई लेनदेन के विवाद में ही हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.