नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- मजदूरी करने वाले 25 लाख वोटरों का कट सकता है नाम

Updated on 30-10-2025 01:49 PM

भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) को लेकर आपत्तियां जताई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 25 लाख लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी या अस्थायी रोजगार के लिए जाते हैं। जल्दी और सीमित अवधि की गिनती से इनका नाम सूची से हटने का जोखिम अधिक है। बिहार में भी ऐसा ही हुआ था। वह बुधवार को भोपाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अधिकतर आदिवासी दूरदराज क्षेत्रों में रहते हैं, ऐसे में लाखों आदिवासी मतदाता बिना गलती के सूची से हट सकते हैं। एसआईआर के लिए जरूरी 13 दस्तावेजों में वन अधिकार प्रमाण पत्र भी शामिल है। राज्य सरकार ने मार्च 2025 तक तीन लाख से अधिक वन अधिकार दावों को खारिज किया है।

ऐसे में प्रमाणपत्र के अभाव में आदिवासी वोटर वंचित हो सकते हैं। यह समस्या सिर्फ आदिवासियों तक सीमित नहीं, दलित, अल्पसंख्यक मतदाता भी प्रभावित होंगे। सिंघार ने कहा, मध्य प्रदेश में वोट चोरी की जानकारी कांग्रेस ने पूरे प्रमाण के साथ भारत निर्वाचन आयोग को दी थी, पर आज तक जांच नहीं की गई।

इस बार हार का ठीकरा एसआईआर के सिर फोड़ने की तैयारी में कांग्रेस : सोलंकी

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता इस बार हार का ठीकरा एसआईआर पर फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस व उसके सहयोगी दल जिस तरह से एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं, उसने चोर की दाढ़ी में तिनका वाले मुहावरे को चरितार्थ कर दिया है।

कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन के लोग उन राज्यों में भी एसआइआर का विरोध कर रहे हैं, जहां अवैध घुसपैठियों के माध्यम से देश की डेमोग्राफी बदलने का दुष्चक्र चल रहा है। कांग्रेस को लगने लगा है कि अगर एसआईआर की प्रक्रिया होती है, तो वो उन फर्जी और काल्पनिक मतदाताओं से हाथ धो बैठेंगे, जिनका नाम काफी प्रयासों के बाद मतदाता सूची में जुड़वाया गया था।

आदिवासी, अल्पसंख्यक और ओबीसी का नाम लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है। निर्वाचन आयोग यह स्पष्ट कर चुका है कि एसआईआर की प्रक्रिया किसी भी वास्तविक मतदाता को मताधिकार से वंचित करने के लिए नहीं है, बल्कि यह सिर्फ मतदाताओं की जांच के लिए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.