लीच अच्छे स्पिनर हैं लेकिन भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले क्या बोल गए जेसन गिलेस्पी

Updated on 22-01-2024 05:29 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी का मानना है कि इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर अनुभवहीन स्पिन गेंदबाजी अटैक के साथ आई है। 5 मैचों की सीरीज 25 जनवरी को हैदराबाद में शुरू होने वाली है। जैक लीच, रेहान अहमद, शोएब बशीर और टॉम हार्टले को सीरीज के लिए स्पिनर के रूप में इंग्लैंड टीम में जगह मिली है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शोएब बशीर और टॉम हार्टले का डेब्यू भी नहीं हुआ है।। अहमद ने भी सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है।

गिलेस्पी ने याद दिलाया कि भारतीय टीम के कई बल्लेबाज स्पिनर के खिलाफ आसानी से खेल सकते हैं। इसलिए, इंग्लैंड को अपना तेज आक्रमण तैयार रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बशीर से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि जैक लीच को आगे बढ़ना होगा और गेंदबाजी का नेतृत्व करना होगा।

गिलेस्पी ने द डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए स्पिनरों में जैक लीच सबसे अनुभवी हैं, क्योंकि उनकी टीम के बाकी तीन स्पिनर काफी नए हैं। रिहान अहमद सिर्फ एक टेस्ट खेले हैं, तो बाकी दो टॉम हार्टले और शोएब बशीर अभी डेब्यू भी नहीं कर पाए हैं। इसलिए पहली टेस्ट के लिए, जो गुरुवार को शुरू हो रही है, सभी की नजरें लीच पर ही टिकी हैं। हालांकि लीच भी खुद सिर्फ 35 टेस्ट मैच ही खेले हैं, लेकिन बाकी तीनों की नई-नवेली स्थिति को देखते हुए, इस सीरीज में वे ही अगुवाई करते दिख रहे हैं।'

गिलेस्पी के अनुसार लीच अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन वह इंग्लैंड के लिए एक रोल प्लेयर है, 2005 एशेज में एशले जाइल्स की तरह। जाइल्स उस यादगार सीरीज में एक टेस्ट में औसतन दो विकेट लेने में सफल रहे थे, लेकिन चार तेज गेंदबाजों के साथ उनके योगदान को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। लीच अब इंग्लैंड के लिए भी ऐसा ही काम करते हैं।

गिलेस्पी ने आगे लिखा- मुख्य स्पिनर होने से एक गेंदबाज के रूप में आप पर जिम्मेदारी बदल जाती है। वैसे, भारतीय स्पिन के काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिए इंग्लैंड को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका तेज आक्रमण लीच के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी का पूरा साथ निभाए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.