लॉ कॉलेज विवाद: उच्च शिक्षा मंत्री का एक्शन:प्रदेश के सभी कॉलेजों में कराई जांच, कहीं नहीं पढ़ाई जा रही ये किताब

Updated on 09-12-2022 05:06 PM

शासकीय नवीन लॉ कॉलेज में शिक्षकों पर लगे धार्मिक कट्टरता फैलाने के मामले में गाज गिरी है। साथ ही सबूत के तौर पर जिस किताब को अभाविप छात्र नेताओं ने पेश किया था, वो प्रदेश के अन्य कॉलेजों में तो नहीं पढ़ाई जा रही है, इसकी तस्दीक भी उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से करवाई गई है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद मामले में कार्रवाई की गई है।

ये है वो किताब और उससे जुड़ा विवाद

लेखिका डॉ.फरहत खान की सामूहिक न्याय एवं दाण्डिक न्याय पद्धति किताब अभाविप छात्र नेताओं ने सबूत के तौर पर पेश की थी। किताब में विवादित कंटेंट लिखे गए हैं। स्टूडेंट ने आरोप लगाया था कि टीचर कक्षाओं में पढ़ाने के दौरान धार्मिक कट्‌टरता फैलाने का काम कर रहे हैं। किताब का रैफरेंस क्लास में दिया जाता है और स्टूडेंट को ये किताब पढ़ने के लिए टीचर कहते हैं।

ये बोले उच्च शिक्षा मंत्री यादव

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रदेशभर के लॉ कॉलेजों में दिखवाया गया कि विवादित कंटेंट वाली किताब तो उनके यहां नहीं है। उससे पढ़ाया तो नहीं जा रहा है। प्रकाशक ने बयान दिए हैं कि जितनी भी किताबें थी, वो सब हमने बुलवा भी ली है।

कई स्टूडेंट पास आउट हुए, किताब से की पढ़ाई

वहीं दूसरी तरफ अभाविप छात्र नेताओं ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से ये किताब कॉलेज में लाइब्रेरी में रखी हुई थी। 2014 में इस किताब को कॉलेज में खरीदा गया। तब प्राचार्य डॉ.सुधा सिलावट थी। तब से लेकर अभी तक हर साल कई लॉ स्टूडेंट कॉलेज से पास आउट हुए हैं और किताब का विवादित कंटेंट उन्हें पढ़ाया गया है।

मंत्री के निर्देश पर नई कमेटी गठित हुई

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शासकीय लॉ कॉलेज मामले में 7 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति में डॉ. मथुरा प्रसाद अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भोपाल, डॉ. किरण सलूजा प्रभारी अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा इंदौर, डॉ. अनूप कुमार व्यास प्राचार्य श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर, डॉ. कुंभल खण्डेलवाल प्राध्यापक श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर, डॉ. आरसी दीक्षित प्राध्यापक शासकीय होलकर विज्ञान स्वशासी महाविद्यालय इन्दौर और डॉ. संजय कुमार जैन प्राध्यापक शासकीय बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल को शामिल किया गया। कमेटी ने गुरुवार को अपनी जांच रिपोर्ट उच्च शिक्षा आयुक्त को सौंपी। जिसके बाद कॉलेज प्राचार्य सहित पांच शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

दूसरी विवादित किताब भी आ चुकी है सामने

वहीं लेखिका डॉ.फरहत खान की दूसरी विवादित कंटेंट वाली किताब भी सामने आ चुकी है। ‘महिलाएं एवं आपराधिक विधि’ शीर्षक से लेखिका ने किताब लिखी है। ये किताब भी लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में रखी हुई थी। अभाविप छात्र नेता लक्की आदिवाल ने जांच कमेटी सदस्यों को ये किताब भी सौंपी थी। कॉलेज में 2018-19 में ये किताब खरीदने का दावा छात्र नेताओं ने किया है।शासकीय लॉ कॉलेज में सामने आई विवादित किताब मामले में फरार चल रही लेखिका डॉ.फरहत खान को पुलिस ने पुणे के एक अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। लेखिका की हालत नाजुक बनी हुई है। किडनी में इन्फेक्शन के चलते उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किया था, फिलहाल उनका अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। पुलिस ने पेश होने के लिए लेखिका को नोटिस सौंपा है। वहीं प्रकाशक की पत्नी की लोकेशन मुंबई आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.