कोण्डागांव में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ

Updated on 31-03-2026 11:10 AM

कोण्डागांव। केशकाल विधायक  नीलकंठ टेकाम ने आज जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, कोण्डागांव में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के प्रथम बैच में स्व सहायता समूह की 32 महिलाओं के लिए ‘बैंक सखी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष  नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य  नंदलाल राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

विधायक  टेकाम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक राज्य, जिला, गांव और प्रत्येक व्यक्ति का आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केन्द्र के प्रारंभ होने से जिले में आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि संस्थान का शुभारंभ महिलाओं के प्रशिक्षण के साथ किया जाना एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष  नरपति पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य  नंदलाल राठौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षदगण, उप संचालक पंचायत  बलराम मोरे, एलडीएम  अशोक मिंज, नाबार्ड के अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.