लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ जिज्ञासा और चर्चा का विषय बने – मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 25-10-2022 04:54 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम की बेहतर तैयारी की जाए। राज्य स्तरीय 2 नवम्बर को भोपाल में होगा। इसमें प्रदेश की सभी लाड़ी लक्ष्मियों, 52 लाड़ली लक्ष्मी पथ के अतिथियों को भी वर्चुअली जोड़ा जाए। कार्यक्रम जिज्ञासा से भरा हो। मुख्यमंत्री चौहान योजना के लांचिंग कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना की यात्रा वीडियो फिल्म एवं "17 साल-43 लाख लाड़ली लक्ष्मी" पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि भोपाल में लाड़ली लक्ष्मी पथ का चयन कर लिया जाए। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी इनका चयन पूरा कर लिया जाए। लाड़लियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को मुख्यमंत्री चौहान, आत्मीय पत्र भेजेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार बेहतर हो और उसे चर्चा का विषय बनाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल का चयन भी शीघ्र करने को कहा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटी बोझ नहीं वरदान है। होर्डिंग एवं पोस्टर ऐसे बनें कि वे आँगनवाड़ियों, पंचायत भवनों में स्थाई रूप से लगे रहें। लाड़ली लक्ष्मी पथ पर लाड़ली लक्ष्मी पर आधारित पेन्टिग बनायी जाये। बताया गया कि महाविद्यालय प्रवेशित लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम 2 नवम्बर को किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 1500 बालिकाओं और 600 अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 52 लाड़ली लक्ष्मी पथ एवं 52 लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को लोकार्पित किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.