MP में भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी दिन:राहुल ने रास्ते में महिलाओं से बात की

Updated on 04-12-2022 05:08 PM

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज रविवार को 12वां दिन है। आगर जिले में सबसे ज्यादा तीन दिन और दो रात रुकने के बाद देर शाम यह यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। आज यात्रा आगर में अन्नपूर्णा ढाबा के पास कैंपस साइट से सुबह 6 बजे प्रारंभ हुई और करीब 10 बजे अपने पहले पड़ाव पर गर्ल्स हॉस्टल के पास सोयतकलां, आगर पहुंची।

यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी शामिल हैं। भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के अलावा विधायक जीतू पटवारी, अरुण यादव, और विक्रांत भूरिया भी आज यात्रा में पैदल चल रहे हैं। वहीं कमलनाथ कार में दिखाई दिए।

अब यात्रा दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी और शाम 7 बजे यात्रा आगर जिले की सीमा पिपलेश्वर बालाजी मंदिर, डोंगरगांव होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। यहीं पर यात्रा का नाइट स्टे भी होगा।

भारत जोड़ो यात्रा अपडेट्स...

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
  • राहुल की यात्रा सुबह करीब 10 बजे अपने पहले पड़ाव पर सोयतकलां में गर्ल्स होस्टल के पास पहुंची। अब यात्रा दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी और शाम को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
  • यात्रा ने सुबह करीब 8 बजे करकड़ियां जोड़ पर रुककर टी-ब्रेक लिया।
  • राहुल ने सोयत के पास देहरिया गांव में रुककर बच्चों और महिलाओं से बात की। उनसे पूछा कैसे हो और क्या सुविधाएं मिल रही हैं? बच्चों और महिलाओं ने परेशानियां बताईं, जिन्हें हल करने के लिए राहुल ने स्थानीय विधायक विपिन वानखेड़े और पीसीसी सदस्य भेरूसिंह बापू को निर्देश दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.