आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, अब तक नहीं भरा तो खुद ऐसे करें फाइल

Updated on 31-07-2023 02:20 PM
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रविवार शाम तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके थे। यह संख्या पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल किए गए आईटीआर के आंकड़े को पार कर गई है। वेतनभोगी वर्ग और ऐसे लोग जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, "30 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके थे, जिसमें से 26.76 लाख आईटीआर रविवार को दाखिल किए गए। विभाग ने कहा कि आईटीआर दाखिल करने के लिए फोन, लाइव चैट और सोशल मीडिया के जरिए करदाताओं की लगातार मदद की जा रही है।

ऐसे भरें आईटीआर


इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करें। अगर आपका पहले से अकाउंट है तो आपको लॉगिन करना है। अगर अकाउंट नहीं है तो इस स्थिति में Registration के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको होमपेज पर ई-फाइल के विकल्प का चयन करना है और File Income Tax Return का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। अब आपके सामने असेसमेंट ईयर चुनने का ऑप्शन सामने आएगा। आपको ऑनलाइन आईटीआर भरने के लिए पर्सनल विकल्प में जाना है। इसे करने के बाद आपको सबसे जरूरी उचित फॉर्म को सेलेक्ट करना है।

अगर आप नौकरी करते हैं तो आप सैलरीड क्लास में आते हैं। इस स्थिति में आपको ITR-1 फॉर्म को चुनना है। सैलरीड टैक्सपेयर को पहले से ही भरा हुआ फॉर्म मिल जाएगा। इससे आप सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 और एआईएस से डेटा को मिला सकते हैं। रिटर्न क्लेम करने से पहले अपनी बैंक की जानकारी चेक कर लें। सभी जरूरी चीजों को चेक करने के बाद आपको आईटीआर सबमिट कर देना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आईटीआर को ई-वेरीफाई करना होता है। आप इसे बैंक डिटेल्स की मदद से ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कुछ ही दिनों में आईटीआर को प्रोसेस कर देता है। एक्नॉलेजमेंट नंबर की सहायता से आप आसानी से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.