MP की 8 हजार लोकेशन पर बढ़ सकते हैं जमीनों के दाम, कलेक्‍टर गाइड लाइन पर कैबिनेट मंगलवार को लेगी निर्णय

Updated on 10-12-2024 12:34 PM
 भोपाल : प्रदेश में एक वर्ष के भीतर दूसरी बार कलेक्टर गाइड लाइन की दरें बढ़ाई जा सकती हैं। इसके प्रस्ताव पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसमें एक लाख 20 हजार साइट में से आठ से नौ हजार साइट की अचल संपत्ति की पंजीयन की दरों में वृद्धि संभावित है।

10 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

इसको लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई वरिष्ठ सचिव समिति में विचार किया गया। वहीं, कैबिनेट बैठक में वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्ताव पर विचार कर अनुमोदन किया जाएगा। यह 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।

16 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जिन संशोधन विधेयकों को प्रस्तुत किया जाना है, उन्हें अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इसमें नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के प्रविधान में अध्यादेश के माध्यम से परिवर्तन किया है।

अब तीन वर्ष की कालावधि के पहले प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है और इसे पारित करवाने के लिए तीन चौथाई पार्षदों का समर्थन अनिवार्य किया गया है। यही प्रविधान नगर निगम के अध्यक्ष के लिए भी किया जा रहा है।

कलेक्टर गाइड लाइन दरें बढ़ेंगी

इसके साथ ही प्रदेश के वे स्थान जहां संपत्ति का पंजीयन कलेक्टर गाइड लाइन से अधिक दरों पर हो रहा है, वहां की दरें बढ़ाया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए सभी जिलों से प्रस्ताव बुलाकर केंद्रीय मूल्यांकन समिति द्वारा हरी झंडी दी जा चुकी है। अब इस मामले को कैबिनेट के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए रखा जाएगा।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागों को निर्धारित बजट प्रविधान से अतिरिक्त राशि की आवश्यकता को देखते हुए 17 दिसंबर को विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत होगा। यह 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रहेगा। इसमें जल जीवन मिशन सहित अधोसंरचना विकास के लिए निर्माण विभागों को अतिरिक्त राशि दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.