भू विस्थापितों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, 1 नवंबर को काला दिवस मनाएगी किसान सभा

Updated on 19-10-2022 05:33 PM

कोरबा

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज हजारों ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ किसान सभा और भूविस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। बरसों पुराने भूमि अधिग्रहण के बदले लंबित रोजगार प्रकरण, मुआवजा, पूर्व में अधिग्रहित जमीन की वापसी, प्रभावित गांवों के बेरोजगारों को खदानों में काम देने, महिलाओं को स्वरोजगार तथा पुनर्वास गांव में बसे भूविस्थापितों को काबिज भूमि का पट्टा देने समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर घंटाघर से हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने किसान सभा के नेतृत्व में रैली निकाली, जिसे जिला प्रशासन ने कोसाबाड़ी के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इससे अक्रोशित भूविस्थापित सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। भारी बारिश में भी यह प्रदर्शन तीन घंटे से ज्यादा चला, जिससे आवागमन ठप्प हो गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस बीच बारिश भी हुई लेकिन प्रदर्शनकारी बारिश में भींगते बैठे रहे। प्रदर्शनकारी कलेक्टर से मिलने के लिए अड़े थे, जिसके बाद प्रशासन ने 10 नवम्बर को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने की घोषणा की। इस वार्ता में एसईसीएल के सक्षम अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस घेराव के बाद किसान सभा ने 1 नवंबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की है।

इस घेराव में नरईबोध, गंगानगर, मड़वाढोढा, भठोरा, भिलाई बाजार, रलिया, बरभांठा, गेवरा बस्ती, बरेली, भैसमाखार, मनगांव, रिसदी, खोडरी, सुराकछार बस्ती, जरहाजेल, दुरपा, बरपाली, बरकुटा, बिंझरा, पंडरीपानी, कोसमंदा, खम्हरिया, बरमपुर, दुल्लापुर, सोनपुरी, जटराज, पाली पड़निया, पुरैना, कुचैना, मलगांव, दादरपारा, सरईपाली, जूनाडीह, विजयनगर, बतारी, बांकी बस्ती, झाबर, जवाली, रोहिणा, चैनपुर, चुरैल सहित 40 से अधिक गांव के भूविस्थापित किसानों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों की लामबंदी के लिए किसान सभा ने न्याय यात्रा भी निकाली थी, जिसने बैठकों, सभाओं और पर्चा वितरण के जरिए ग्रामीणों को एकजुट किया। घेराव का नेतृत्व प्रमुख रूप से माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर, शिवदयाल, देव कुंवारी, कांति कंवर, पूर्णिमा महंत, शिवनारायण, जवाहर सिंह, संजय यादव, पुरषोत्तम कंवर, रघु, सुमेन्द्र सिंह, गुलाब,  पवन यादव, बसंत चौहान, दीना नाथ, मोहन, अनिल, अमृत बाई आदि कर रहे थे। घेराव में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.