इंदौर-बुधनी के 200 KM रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी

Updated on 12-11-2022 05:48 PM

इंदौर

इंदौर से बुधनी तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए जमीन का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने इस रेल परियोजना के लिए इंदौर-देवास और सिहोर में भूमि अधिग्रहण का फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंदौर से बुधनी के बीच 200 किलोमीटर की इस लाइन के बिछने से इंदौर से जबलपुर की दूरी कम हो जाएगी, क्योंकि भविष्य में इटारसी से आगे जबलपुर तक नेटवर्क बिछाया जाना है। अभी इंदौर से जबलपुर के लिए भोपाल होते हुए रेलगाड़ी जाती है। इंदौर-बुधनी रेल लाइन बिछने के बाद इंदौर से जबलपुर की दूरी 68 किलोमीटर कम हो जाएगी। इंदौर-बुधनी रेल परियोजना में सुरंग भी बनेगी।

चापड़ा और कलावर के बीच पांच किलोमीटर से ज्यादा लंबी एक सुरंग बनाई जाएगी। इस रेल परियोजना में 105 पुल-पुलिया व 33 ब्रिज बनाए जाएंगे। कुछ पुल-पुलिया का काम शुरू भी हो चुका है। इस 200 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को बिछाने की मंजूरी वर्ष 2018 में मिली थी। रेल विकास निगम ने हाल ही में भूमि अधिग्रहण  का रास्ता साफ कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 500 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण होगा। हालांकि, इसमें इंदौर, देवास, सीहोर जिले की राजस्व, वन सहित अन्य शासकीय जमीन भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जबकि पूरी परियोजना पर तीन हजार करोड़ से अधिक का खर्च होगा। परियोजना को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कन्नौद-खातेगांव का व्यापार भी बढ़ेगा
रेलवे के जानकारी नागेश नामजोशी बताते है कि इंदौर से बुधनी के बीच रेल सेवा शुरू हो जाने के बाद खातेगांव, कन्नौद और हरदा से इंदौर से रेल संपर्क जुड़ जाएगा। कन्नौद जीनिंग का प्रमुख केंद्र है। रेल मार्ग के कारण कनौद के व्यापार में वृदि्ध होगी। इसे क्षेत्र के लोगों के लिए भी इंदौर आना आसान हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.