सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट:ऑपरेशन से पहले बेटी ने फोटो शेयर की, बिहार में दुआओं का दौर

Updated on 05-12-2022 05:56 PM

सिंगापुर के अस्पताल में सोमवार को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हो गया है। उनकी बेटी मीसा भारती ने फेसबुक पर लिखा है। अभी अभी पापा को सर्जरी के लिये ऑपरेशन थिएटर में पहुंचा कर आई हूं। थोड़ी देर में ऑपरेशन शुरू होगा।

लालू को छोटी बेटी रोहिणी किडनी डोनेट कर रही हैं। उनका ऑपरेशन हो चुका है। ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने लालू के साथ फोटो ट्वीट की। लिखा- रेडी टु रॉक एंड रोल। मेरे लिए इतना ही काफी है, आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है।

RJD सुप्रीमो के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो गई थी। रोहिणी और लालू दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू का ऑपरेशन हो रहा है।

ट्रांसप्लांट के बाद लालू की 3 किडनी हो जाएंगी

रूबन अस्पताल पटना के नेफ्रोलॉजिट्स डॉ. पंकज हंस ने बताया कि लालू को साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। भीड़-भाड़ से बचकर रहना होगा। खाना साफ-सुथरा खाना चाहिए। धीरे-धीरे जब पेशेंट का होमोग्लोबीन बढ़ने लगता है तो इस पर नजर रखनी पड़ती है कि यह ज्यादा नहीं बढ़ जाए। इम्यूनोसेप्रेसिव दवा का साइड इफेक्ट होता है कि ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

बॉडी से खराब किडनी को निकाला नहीं जाता है। यानी लालू जी के अंदर तीन किडनी हो जाएंगी ट्रांसप्लांट के बाद। ब्लड प्रेशर, बीपी और इम्यूनोसेप्रेसिव दवाएं नियमित समय से खाना बहुत जरूरी है। इसी पर नई किडनी का सरवाइवल डिपेंड करेगा। इसमें दवा होती है ट्राइक्रोलिमस या साइक्लोस्पोरीन। इसके लेवल को सही रेंज में रखना जरूरी होता है।

लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या को परिवार के किसी सदस्य से मिलने पर अस्पताल की ओर से रोक भी लगा दी गई है। सोमवार को ऑपरेशन किया जाएगा और ऑपरेशन के 48 घंटे बाद उन्हें शीशे की दीवार के पार से परिवार के लोग देख सकेंगे।

लालू जब पटना में भर्ती थे तब लिखा था- माई हीरो, माई बैकबोन, गेट वेल सून

लालू प्रसाद जब पटना के पारस अस्पताल में जुलाई महीने में भर्ती हुए थे तब उनकी स्थिति काफी सीरियस हो गई थी। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। तब रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था- 'माई हीरो, माई बैकबोन पापा, गेट वेल सून, हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जिनकी शक्ति।' रोहिणी आचार्या के पोस्ट से यह दिखता रहा है कि वे लालू प्रसाद के बेहद करीब हैं। लालू प्रसाद से जुड़ा वीडियो भी उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिखता रहा है।

लालू की छोटी बेटी हेमा का बहन रोहिणी के लिए भावुक पोस्ट

लालू की छोटी बेटी हेमा यादव ने बहन के लिए लिखा भावुक पोस्ट, उन्होंने लालू यादव और रोहिणी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- 'दोनों के लिए दुआ। रोहिणी आप पापा के तारणहार के रूप में सामने आईं हैं। आपके इस नि:स्वार्थ सेवा को शब्दों में उकेरना न केवल छोटा होगा, बल्कि पूरी तरह अर्थहीन होगा। आप जैसी बहन पर गर्व है।

लालू प्रसाद के फॉलोवर्स दुआएं मांग रहे

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू को किसी से मिलने जुलने पर काफी सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। लालू प्रसाद के समर्थक उनके सफल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पटना में भी दुआएं कर रहे हैं। पूजा- पाठ, हवन भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए लोग दुआएं मांग रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.