लक्ष्य सेन यूएस ओपन के सेमीफाइनल में, चीनी खिलाड़ी से हारकर खत्म हुआ पीवी सिंधु का सफर

Updated on 15-07-2023 02:51 PM
काउंसिल ब्लफ्स (अमेरिका): दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सीधे गेम में हारकर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई। वहीं पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन अंतिम चार में पहुंच गए। विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज सिंधु को चीन की गाओ फांस जि ने 22-20, 21-13 से हराया। गाओ फांस जि के खिलाफ पीवी सिंधु की यह 5वीं भिड़ंत थी। इसमें भारतीय खिलाड़ी को 4 हार मिली है।

पिछले हफ्ते कनाडा ओपन में सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को हराया था। लेकिन इस बार वह कमाल नहीं दोहरा पाईं। सिंधु को 36वीं रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी ने काफी परेशान किया। पहले गेम में सिंधु लंबी रैलियां नहीं लगा सकी। दूसरे गेम में फांग जि ने सिंधु को स्वाभाविक खेल खेलने ही नहीं दिया।

वहीं लक्ष्य ने भारत के ही शंकर मुथुसामी सुब्रहण्यन को 21-10, 21-17 से मात दी। लक्ष्य का सामना सेमीफाइनल में चीन के लि शि फेंग से होगा जिनके खिलाफ उनका जीत हार का रिकॉर्ड 5-3 का है। वहीं पुरूष एकल में लक्ष्य ने चेन्नई के 19 वर्ष के शंकर को आसानी से मात दी। उन्होंने 42 रेलियां लगाई जबकि शंकर 27 ही लगा सका। मुकाबला 38 मिनट तक चला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.