पुलिस में नौकरी लगाने ने नाम पर लाखों की ठगी: 8 के खिलाफ FIR, 2 गिरफ्तार

Updated on 27-10-2025 02:38 PM
रायगढ़। रायगढ़ में पुलिस आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम एक दिव्यांग युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर और कम्प्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को दिव्यांग कोटा से जाॅब लगाने के नाम पर 11.30 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने मामले में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा है, जबकि बाकी 6 आरोपी फरार हैं। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है।

ऐसे हुआ खुलासा
25 अक्टूबर को अलेन किड़ो (उम्र 60 वर्ष), निवासी छोटे अतरमुड़ा ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे राहुल किड़ो को छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे लाखों रुपये की ठगी की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी उत्तरा सिदार ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की, जिसमें 30 हजार रुपये दिए गए। बाद में संजू यादव ने 20 हजार रुपये लिए। दोनों ने बताया कि पैसा रायपुर निवासी विकास सिदार को देना है जो नौकरी लगवाने में मदद करेगा। इसके बाद अलेन किड़ो ने विकास सिदार को रुपये दिए। इसके साथ ही, अन्य व्यक्तियों अमन यादव, सेवक चौहान, मूलचंद कावर, एस.के. सिंह और गुप्ता-को भी अलग-अलग खातों में रकम भेजी गई। इस तरह कुल 11 लाख 30 हजार रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपियों ने पीड़िता को झूठे दस्तावेज और फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया था।

चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों उत्तरा सिदार और संजू यादव को थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 475/2025 धारा 420, 468, 34 आईपीसी के तहत 26 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी
1. उत्तरा सिदार, पिता बंशीलाल सिदार, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांटाहरदी, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़।
2. संजू यादव, पिता संदेश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी छोटे अतरमुड़ा, जिला पंचायत के पीछे, रायगढ़।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.