खाते में गलती से आई लाखों की रकम, जानिए क्या किया इन्होंने

Updated on 23-10-2023 03:01 PM
नई दिल्ली: आप अक्सर ऐसी खबर पढ़ते होंगे कि बैंक या किसी की गलती से किसी कर्मचारी के खाते में लाखों रुपये की रकम आ गई। ऐसी स्थिति में कई लोग मूर्खता कर जाते हैं और उसे खर्च कर देते हैं। कई लोग उसका फायदा भी उठाते हैं और कुछ ही घंटे में उससे लाखों की कमाई कर लेते हैं। लेकिन महाराष्ट्र में लातूर के एक वरिष्ठ नागरिक ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। उन्होंने खाते में गलती से आई रकम की जानकारी संबंधित अधिकारी को दी। इस समय उनकी ईमानदारी की सभी चर्चा कर रहे हैं।

क्या हुआ है वाकया

यह वाकया महाराष्ट्र में लातूर का है। वहां के लोक निर्माण विभाग में काम करने वाले श्रीकांत जनगन्नाथराव जोशी इस समय रिटायर्ड लाइफ बिता रहे हैं। उन्होंने शहर के गांधी चौक स्थित डाकघर में मियादी जमा खाता खुलवा रखा था। उसमें कुछ रकम जमा कराई थी जो कि पांच साल में मैच्योर होता। मैच्योर होने के बाद जब वह खाते से रकम निकालने गए तो आश्चर्यचकित रह गए। उनके खाते में एक लाख रुपये से भी ज्यादा रकम क्रेडिट कर दिया गया था।


अपने डाकघर एजेंट को बताया

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने डाक विभाग के एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि जोशी ने जो रकम जमा कराई थी, उसकी मैच्योरिटी पर 1,63,777 रुपये बन रही थी। लेकिन किसी कर्मचारी की गलती से उनके खाते में 2,64,777 रुपये क्रेडिट कर दिए गए थे। जोशी ने इस बात इत्तला तुरंत अपने डाकघर एजेंट को दी और 1.01 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम लौटा दिया। उनकी इस ईमानदारी की खूब चर्चा हो रही है।

गलती से आई रकम से पांच लाख कमाया

महाराष्ट्र के बाद हम एक वाकया गुजरात का सुना रहे हैं। गुजरात के एक शेयर कारोबारी के खाते में पिछले साल सितंबर में इसी तरह गलती से हजारों करोड़ रुपये की रकम आ गई थी। एक दिन उसने देखा कि उनके डीमैट अकाउंट में 11,677 करोड़ रुपये क्रेडिट कर दिए गए हैं। इतनी बड़ी रकम देखते ही शेयर कारोबारी को समझ में आ गया कि यह पैसा उसका नहीं है। गलती से ट्रांसफर हुआ है और उसे वापस ले लिया जाएगा। लेकिन इसी बीच उन्होंने दिमाग लगाया और उस रकम में से दो करोड़ रुपये शेयर मार्केट में इनवेस्ट कर दिया। कुछ ही घंटे में उसे इस रकम कपर 5.64 लाख रुपये का फायदा हो गया।

पैसे वापस गए लेकिन मुनाफा उनका हुआ

कुछ ही घंटे में शेयर कारोबारी के डीमैट अकाउंट में गलती से क्रेडिट हुए 11,677 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। लेकिन इस रकम से उन्हें जो 5.64 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था, वह तो उसी में बचा रह गया। इस तरह से उन्होंने दूसरे के पैसे से कुछ ही घंटे में लाखों की रकम कमा ली। इसमें कोई अपराध भी नहीं हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.