वृद्ध मां से 65 लाख की धोखाधड़ी:कमर्शियल टैक्स में अधिकारी बेटे ने मां के खाते से निकाले पेंशन के 25 लाख, FIR दर्ज

Updated on 11-12-2024 01:06 PM

डॉक्टर पिता की मौत के बाद 71 साल की बुजुर्ग मां को मिलने वाली पेंशन हड़पने वाले बेटे पर मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर पिपलानी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बुजुर्ग मां ने 5 दिसंबर को कोर्ट में परिवाद लगाया था। आरोपी बेटा कमर्शियल टैक्स में अधिकारी बताया गया है, जो वर्तमान में सीहोर में पदस्थ है।

पुलिस के अनुसार नीरजा नगर फेस-2 में रहने वाली रंजना भसीन (71) के पति डॉ. बृजमोहन भसीन हमीदिया से रिटायर हुए थे। 2019 में उनके देहांत के बाद पेंशन पत्नी रंजना के खाते में आ रही थी। बेटे अंकित ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए मां के खाते से करीब 25 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

साथ ही उनके नाम की जमीन भी बेच दी। इस जमीन की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह बेटे ने मां से 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। परेशान मां ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इस पर कोर्ट ने अफसर बेटे के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इंटरनेट बैंकिंग के जरिये ट्रांसफर की गई रकम

रकम इस तरह निकाली परिवाद में बुजुर्ग की ओर से बताया गया है बेटे अंकित ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की। रकम एक बार में ट्रांसफर हुई, या धीरे-धीरे निकाली गई। इन सबका पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन में भी कर चुकी हैं शिकायत बताया जा रहा है पीड़िता बुजुर्ग सीएम हेल्पलाइन भी लगा चुकी थीं। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में परिवाद लगाया था। पुलिस जल्द ही उनके बयान दर्ज करेगी। संबंधित बैंक से खातों की जानकारी मांगने की तैयारी है। बुजुर्ग के खाते से निकाले गए 25 लाख में कुछ रकम पहले की बताई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.