लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को 21 साल के बाद विवाह तक हर महीने

Updated on 31-03-2023 05:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को 21 वर्ष के बाद उनके विवाह तक 1000 रूपए प्रति माह देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटी को किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो। लाड़ली लक्ष्मी योजना जन्म लेने से 21 वर्ष तक के लिए है। लाड़ली बहना योजना 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई है। उद्देश्य यह है कि 21 वर्ष के बाद लाड़ली लक्ष्मी बेटी को उसके विवाह होने तक 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएँ, जिससे उसे आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रात: शिव शक्ति संवाद में सवाल पूछने वाली विविध क्षेत्र की महिलाओं से महिला कल्याण योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से आज सरपंच श्रीमती जागृति पाल, ग्राम मेंडोरी, जिला भोपाल पुलिस निरीक्षक सुश्री अंजना धुर्वे महिला थाना प्रभारी भोपाल, स्टूडेंट सुश्री वैदेही सिंह चौहान, डॉ. निधि रौनक सहिता मालती हॉस्पिटल भोपाल, लाड़ली बहना श्रीमती आरती उमरिया, खिलाड़ी जूडो चेम्पियन मोनिका परोची, लाड़ली लक्ष्मी निकिता प्रजापति भोपाल, इंजीनियर कीर्ति निगम, पीडब्ल्यूडी ऑफिस भोपाल और स्व-सहायता समूह फंदा भोपाल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव सागर ने सवाल पूछे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों और बेटियों से संवाद में उनके सवालों के जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.