30 अप्रैल तक लगाये जाएंगे लाड़ली बहना योजना के शिविर : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 10-04-2023 05:18 PM

ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिला के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रात में गुना जिले की ग्राम पंचायत भदौरा पहुँचे। उन्होंने यहाँ “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के पंजीयन केन्द्र और ई-केवाईसी कार्य का जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री ने पंजीयन कराने आईं महिलाओं और पंजीयन कर रहे स्टाफ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पंजीयन और ई-केवाईसी कराने आईं महिलाओं के बीच बैठ कर अनौपचारिक माहौल में सहृदयता के साथ बातचीत की। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री श्री तोमर ने ग्राम पंचायत भदौरा निवासी श्रीमती दाका बाई, श्रीमती रामरती वाई सहित अन्य महिलाओं को बताया कि परिवार की हर पात्र महिला को प्रदेश सरकार “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” में हर माह एक हजार रूपए देगी। साथ ही जिन बुजुर्ग महिलाओं को अभी 600 रूपए पेंशन मिल रही है उन्हें सरकार अब एक हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन देगी।

प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने गुना जिले में लाड़ली बहना योजना में पंजीयन के काम पर संतुष्टि जाहिर की। साथ ही कहा कि हमें भरोसा है कि अंतिम तिथि से 10 दिन पहले अर्थात 20 अप्रैल तक जिले की अधिकांश पात्र महिलाओं का पंजीयन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना है। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि भदौरा ग्राम पंचायत में राशन संबंधी और अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़, अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.