लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण का अभियान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-05-2023 06:10 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि सीहोर जिले के सलकनपुर में बनने वाले भव्य और दिव्य देवी-लोक के निर्माण के लिए अपने घर से पूजा-अर्चना कर एक-एक ईंट सलकनपुर जरूर भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी-लोक निर्माण का भूमि-पूजन 31 मई को होगा और 15 मई से ईंट संकलित करने का अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को बुधनी जनपद के सियागहन गाँव में श्री शतचंडी महायज्ञ और खेड़ापति शिव परिवार प्रतिष्ठा समारोह में व्यास पीठ से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। सांसद श्री रमाकांत भार्गव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यज्ञ की परिक्रमा की और कथा स्थल पर महामंडलेश्वर श्री गिरीश दास जी महाराज, जन्मेजय महाराज और सुश्री प्रज्ञा दीदी से आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री का मुकुट पहना कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने पहनाए गए मुकुट को आयोजकों को सुपुर्द कर कहा कि जब भी यहाँ गरीब बेटियों की शादी हो तब बिछोड़ी बना कर उन्हें भेंट की जाए। मुख्यमंत्री ने मुकुट को सबसे बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि वे गाँव के सभी लोगों का मान-सम्मान बनाये रखने का वचन देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजना क्रियान्वित की हैं। उन्होंने कहा कि सियागहन में सरपंच सहित पूरी पंचायत बहनों की है और यह स्थानीय संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का कमाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना भी बहनों की आर्थिक स्थिति बेहतर कर उनका मान-सम्मान बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में मूंग का रकबा बढ़ा है। किसान चिन्ता न करें, गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजार से ज्यादा कीमत पर मूंग का उपार्जन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गाँव के विकास के लिए अनेक निर्माण कार्य स्वीकृत करने और सियागहन को आदर्श पंचायत के रूप में पुरस्कृत करने की घोषणा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.