बहनों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए बनी है लाड़ली बहना सेना

Updated on 11-07-2023 11:58 AM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के गाँव-गाँव, शहर-शहर में लाड़ली बहना सेनाएँ बनाई गई हैं। उद्देश्य बहनों को सशक्त और सक्षम बनाना है। यह सेना बहनों और बेटियों से संबंधित और अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जागरूक भी करेंगी। इस तरह प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस संबंध में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक माह लाड़ली बहना सेना की दो बैठकें होंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज धार जिले के मोहनखेड़ा में लाड़ली बहना महासम्मेलन मैं बहनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लाड़ली बहना सेना को सामूहिक शपथ दिलवाई। साथ ही लाड़ली बहनों को बहन-बेटियों के कल्याण और प्रदेश के विकास में पूरा सहयोग करने का संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामूहिक संगठन की शक्ति पर बल देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक लकड़ी को कोई भी तोड़ लेता है, पर लकड़ी के गठ्ठे को तोड़ना मुश्किल होता है, उसी प्रकार यदि सब बहनें एक हो जाएं तो उन्हें कोई भी दबा नहीं सकेगा, परेशान नहीं कर सकेगा, बल्कि वे दूसरों को ताकत प्रदान करेंगी। लाड़ली बहना सेना के गठन के पीछे यही मुख्य अवधारणा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में लाड़ली बहना सेना का पहला सम्मेलन हो रहा है। हम सब मिलकर मजबूत बनेंगे और देश-दुनिया में नया इतिहास रचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना सेना को शपथ दिलाई कि - "वे क्षेत्र की बहनों के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी उन्हें देंगी, जागरूक करेंगी, क्षेत्र की जनता को सरकार की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगी, सभी बहनों की अपने परिवार की सदस्य की तरह चिंता करेंगी और उन्हें पैरों पर खड़ा होने में पूरी मदद करेंगी। इसके साथ ही सामाजिक अभियानों जैसे नशा मुक्ति पेड़ लगाने, बिजली बचाने, बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने, पानी बचाने जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।"

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। योजना की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जाएगा। योजना में 21 वर्ष की बहनों और उन बहनों जिनके परिवार में ट्रेक्टर है अथवा 5 एकड़ भूमि है को भी शामिल किया जा रहा है। ऐसी सभी बहनों के फार्म आगामी 25 जुलाई से भरे जाएंगे। लाड़ली बहना योजना में अभी तक प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आजीविका मिशन में गाँव-गाँव, शहर-शहर महिलाओं के स्व-सहायता समूह गठित किए जा रहे हैं जिन्हें सरकार विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए सहायता दे रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर बहन की आय प्रति माह कम से कम 10000 रूपये हो।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलन किया। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, अध्यक्ष मध्यप्रदेश युवा आयोग डॉ. निशांत खरे, सांसद श्री छतरसिह दरबार, सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, गणमान्यजन, लाड़ली बहना सेना की सदस्य और बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धार में युवा अन्नतदूत योजना के 8 वाहनों को रवाना किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के 8 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने वाहनों का पूजन किया और हितग्राहियों को पुष्प-माला पहना कर वाहनों की चाबी सौंपी। इस दौरान औद्योगिक निवेश संवर्धन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, अध्यक्ष युवा आयोग डॉ. निशांत खरे, सांसद श्री छतरसिह दरबार, राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, श्री मनोज सोमानी आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.