लादेन का करीबी अमीन उल-हक पाकिस्तान के गुजरात में गिरफ्तार

Updated on 20-07-2024 01:47 PM

पाकिस्तान में अलकायदा नेता और ओसामा बिन लादेन के करीबी रहे अमीन-उल-हक को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के काउंटर टेरिरिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक CTD को अलकायदा के सीनियर कमांडर रहे अमीन-उल-हक के गुजरात (पाकिस्तान) के सराय आलमगीर कस्बे में होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने एक ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अमीन उल-हक अफगानिस्तान का रहने वाला है मगर उसके पास से पाकिस्तान का आईडी कार्ड मिला है। ये आईडी कार्ड लाहौर और हरिपुर के एक पते पर बनाया गया है।

अमीन के खिलाफ आतंक से जुड़ी साजिश रचने का आरोप
पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक अमीन-उल-हक के खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ आतंक से जुड़ी साजिश रचने का आरोप लगा है। हालांकि, टेरिरिज्म डिपार्टमेंट ने इस मामले में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है।

CTD के प्रवक्ता ने चैनल से बात करते हुए कहा कि उन्हें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल अमीन उल-हक को पूछताछ के लिए एत अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि अमीन ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी था। उसका नाम संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी सूची में भी शामिल है। अमेरिका ने 2001 में ग्लोबल आतंकवादियों की सूची जारी की थी जिसमें अमीन का नाम शामिल था।

लादेन और अल कायदा के साथ कई सालों तक जुड़े रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने अब तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

तालिबान की वापसी के बाद अफगानिस्तान गया था अमीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 दशकों तक पाकिस्तान में रहने के बाद अमीन हक अगस्त 2021 में अफगानिस्तान लौटा था। इस दौरान वह अपने घर नांगरहार पहुंचा था। उसके अफगानिस्तान आने का वीडियो तब काफी वायरल हुआ था। ये वही दौर था जब अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी हुई थी।

उसके बाद वह फिर से पाकिस्तान कब गया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। CTD के एक अधिकारी ने कहा कि अमीन हक के पाकिस्तान में रहने के मकसद की जांच चल रही है।

डॉक्टर बना लादेन का सिक्योरिटी गार्ड
अमीन का जन्म 1960 में अफगानिस्तान के नांगरहार में हुआ था। वह पेशे से डॉक्टर था और मूत्र रोगों से जुड़ा इलाज करता था। 80 के दशक में अफगानिस्तान के आतंकी संगठन हिज्ब-ए इस्लामी खालिस से जुड़ गया और सोवियत के खिलाफ जंग में शामिल हो गया। बाद में वह अलकायदा से जुड़ गया।

अलकायदा में शामिल होने के बाद वह अफगानिस्तान के तोरा बोरा में ओसामा बिन लादेन का सिक्योरिटी संभालने लगा। 1996 में जब ओसामा बिन लादेन को सूडान से बाहर निकलने पर मजबूर किया था तो अमीन ने ही अफगानिस्तान में उसके लिए जगह बनाई थी।

ओसामा को पाकिस्तान पहुंचाने में की मदद
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक दिसंबर 2001 में अमेरिका पर हमले के बाद जब ओसामा लादेन अमेरिकी सैनिकों के हमले से बचने के लिए भाग रहा था तब अमीन ने ही उसे पाकिस्तान पहुंचाया था। इस दौरान वह ब्लैक गार्ड का सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर था। ब्लैक गार्ड ओसामा की सिक्योरिटी संभालती थी।

कुछ साल के बाद जब 2007 में अमेरिकी सेना तोरा बोरा पहुंची तो अमीन भागकर पाकिस्तान आ गया। पाकिस्तानी पहुंचने के बाद 2008 में उसे सेना ने पकड़ लिया था मगर साल 2011 में उसे रिहा कर दिया गया, क्योंकि उसके अल कायदा से संबंध साबित नहीं हो सके।

कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि जब ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में था तब भी अमीन के पास कुछ समय के लिए उसकी सिक्योरिटी का जिम्मा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.