भारतीय अटैक में पैनेपन की कमी, आज साउथ अफ्रीका से तीसरा टी-20 हारे तो सीरीज भी गंवा बैठेंगे

Updated on 14-12-2023 02:20 PM
नई दिल्ली: अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एक युवा भारतीय टीम तैयार करने की कोशिश हो रही है, लेकिन कमजोर बॉलिंग विकल्प इसमें बाधा पैदा कर रहा है। युवा बॉलिंग यूनिट के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 सीरीज खेलने पहुंची टीम इंडिया को मंगलवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में खराब बॉलिंग के कारण हार झेलनी पड़ी। हालांकि, हालात गेंदबाजों के लिए आसान नहीं थे फिर भी यह उम्मीद की जा सकती थी कि बॉलर 15 ओवर्स में वे 152 रन का बचाव कर लें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम ने सात गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

सीनियर्स की खल रही कमी
दूसरे टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाज लय के लिए जूझते नजर आए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने क्रमश: 15.50 और 11.33 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए। बारिश और ओस ने उनका काम मुश्किल किया, लेकिन दोनों की गेंदबाजी में कल्पनाशीलता और नियंत्रण का अभाव भी साफ नजर आया। निजी कारणों से सीरीज से बाहर दीपक चाहर की कमी भी टीम को खली। जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन का भरोसा अर्शदीप और मुकेश पर ही था, लेकिन दोनों अभी तक इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके और दबाव के क्षणों में लय के लिए जूझते दिखे।
अर्शदीप-मुकेश के पास वक्त कम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टी-20 सीरीज में 4-1 से जीत के बावजूद गेंदबाजी इकाई की कमियां नजर आई। अर्शदीप ने बेंगलुरु में पांचवें टी-20 में बेहतरीन आखिरी ओवर डाला, लेकिन उसके अलावा उसने बाकी चार मैचों में 10.68 की औसत से रन दिए और उन्हें चार ही विकेट मिले। मुकेश ने रफ्तार बढाई है, लेकिन रनगति पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों में उन्होंने 9.12 की इकॉनामी रेट से रन दिए और चार विकेट लिए। दूसरे टी-20 में भी दोनों ने निराश किया और सीरीज गंवाने से बचने के लिए उन्हें कल उम्दा प्रदर्शन करना होगा। टी-20 विश्व कप से पहले भारत को अब सिर्फ चार टी-20 मैच खेलने हैं और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिए अब उनके पास ज्यादा मौके नहीं हैं। एक साल और चार महीने बाद टी-20 मैच खेलने वाले रविंद्र जडेजा भी प्रभावित नहीं कर सके।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: 
यशस्वी जायसवाल, शुभमान गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रिजकी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, एंडिले फेहलुकवायो, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, नान्द्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.