जोरवार से तलाक के बीच कुशा कपिला का 5 साल पुराना पोस्ट वायरल, तब की थी दो बार शादी

Updated on 27-06-2023 09:55 PM
कंटेंट क्रिएटर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला की तलाक की खबरों ने सनसनी मचा दी है। लाखों लोगों की जान कुशा की निजी जिंदगी में आई उथल-पुथल ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया है। कुशा ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्ट के जरिए बताया कि जोरावर आहलूवालिया और उन्होंने मिलकर अलग होने का फैसला लिया है। अब इन खबरों के बीच कुशा कपिला का पुराना पोस्ट वायरल हो गया है। ये तस्वीरें उनकी शादी के समय की हैं, जब उन्होंने जोरावर को लेकर प्यार कुबूल किया था।

Kusha Kapila का ये पोस्ट साल 2018 का है, जब उन्होंने शादी की गुडन्यूज दी थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'एक साल हो गया है जब मैंने और जोरावर ने रूममेट बनने का फैसला लिया था। हम अपने प्यार में इतना जुनूनी थे कि हमने दो बार शादी की थी। मेरी तो दिली तमन्ना थी कि मैं और भी प्यारी प्यारी लाइनें लिखूं लेकिन जोरावर ने रोक दिया।'


कुशा और जोरवार की लवस्टोरी

मालूम हो कुशा और जोरावर ने साल 2017 में शादी की थी। शादी से पहले कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। अपनी लवस्टोरी को सुनाते हुए 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' में कुशा ने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात जोरवार के साथ एक दोस्त की शादी में हुई थी। तभी जोरावर ने मेरे पास आकर बात की, कहा, 'क्या तुमको ड्रिंक चाहिए।' वह भी जोरवार पर लट्टू हो गई थीं। बस इस तरह दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।

कुशा कपिल ने तलाक का किया ऐलान

कुशा ने सेप्रेशन का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि वह और उनके पति जोरावर ने मैच्युअली फैसला लिया है कि वह अलग हो रहे हैं। उनके लिए ये निर्णय बिल्कुल भी आसान नहीं था। अभी घाव भरने में समय लगेगा। लेकिन वह मिलकर बेटी माया की परवरिश करते रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.