कुमार सानू की बेटी शैनन 'चल जिंदगी' से कर रहीं बॉलीवुड में डेब्यू, फर्स्ट लुक आया सामने

Updated on 04-04-2023 08:58 PM
दिग्गज प्लेबैक सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन अपकमिंग फिल्म 'चल जिंदगी' के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सोमवार को जारी किया गया। फिल्म में विवेक दहिया, संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा और विक्रम सिंह भी लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी चार मुख्य किरदारों म्यूजिक स्टूडेंट सना, कॉलेज स्टूडेंट साहिल, रिटायर सरकारी कर्मचारी सदानंद और 10 वर्षीय लोक कलाकार विवान के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन वे सभी अलग-अलग शहरों से हार्ले डेविडसन बाइक पर लेह-लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड पर अपनी यात्रा शुरू करते हैं।

शैनन ने फिल्म के लिए अपने पिता के साथ एक गाना भी गाया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए शैनन ने कहा, 'अमेरिका में अपने सिंगिंग करियर में बिजी होने के दौरान मैं हमेशा बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती थी। मुझे खुशी है कि चल जिंदगी के साथ मेरा सपना सच हो रहा है। यह बोनस है कि मुझे पापा के साथ गाना गाने का मौका मिला।

एक-दूसरे से अनजान चार नायकों की है कहानी

फिल्म की कहानी के अनुसार, एक दूसरे से अनजान चारों नायक अजनबी अपनी साहसिक यात्रा के दौरान मिलते हैं और फिर एक साथ लेह की सवारी करने का फैसला करते हैं। उनकी अविस्मरणीय और अविश्वसनीय यात्राओं का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और यह जीवन के प्रति उनकी धारणा को हमेशा के लिए बदल देता है।

सीनियर एक्टर संजय मिश्रा भी आएंगे नजर

सीनियर एक्टर संजय मिश्रा ने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि आपको फिल्म में सिर्फ मेरा किरदार ही पसंद नहीं आएगा, बल्कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी। निर्देशक विवेक शर्मा ने इस तरह की दमदार फिल्म बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा है।'

विवेक दहिया भी 'चल जिंदगी' से बॉलीवुड में डेब्यू

शैनन के साथ विवेक दहिया भी 'चल जिंदगी' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने 'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच: काली शक्तियों से' और कयामत की रात जैसे कई हिट टीवी शो में काम किया है। अपनी फिल्म की शुरूआत पर उन्होंने कहा, 'मैं सही तरह की स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा था और मुझे खुशी है कि मैंने अपनी पहली फिल्म के रूप में चल जिंदगी को चुना। इस फिल्म के माध्यम से आप सभी को मेरा अलग सिनेमाई अवतार देखने को मिलेगा।'

विवेक शर्मा ने किया है निर्देशन

विवान फिल्म्स प्रॉडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक शर्मा ने किया है और इसे प्रियांक जैन, प्रकाश राका, वैभव पंच और ऋतिका शर्मा ने को-प्रड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स जल्द ही करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.