खुदकुशी की कोशिश कर चुकी हैं कुमार सानू की बेटी, 15 की उम्र में शैनन का डिप्रेशन और वो काला दिन!

Updated on 26-04-2023 08:01 PM
सिंगर कुमार सानू सिंगिंग की दुनिया में एक बड़ा और जाना-माना नाम हैं। उनके गानों में जितनी मिठास होती है, उनकी जिंदगी उतनी ही उथल-पुथल से भरी रही है। शादी से लेकर बच्चों तक ने कई ऐसे खुलासे किए, जिसके बाद पता चला कि कुमार सानू की जिंदगी में काफी कुछ हुआ है। हाल ही में कुमार सानू की बेटी शैनन ने कई बड़े खुलासे करके लोगों को चौंका दिया है। शैनन ने बड़े होने के दौरान ऑनलाइन ट्रोलिंग को झेलने के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने डिप्रेशन में जाने और खुद को नुकसान पहुंचाने के बारे में कई बातें बताईं। शैनन ने कहा कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।

जीवन में अपने बुरे दौर के बारे में बात करते हुए Kumar Sanu की बेटी शैनन ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि जब वह पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ीं, तो वह लगभग 14 या 15 साल की थीं। वह किसी भी निगेटिव कमेंट को लेने लिए बहुत छोटी थीं, जो लोग उनकी पोस्ट और फोटोज पर कर रहे थे।

शैनन ने की खुदकुशी की कोशिश

Shannon ने कहा कि वह बहुत भोली और कमजोर थीं, जिसके कारण उन्होंने यह सब बहुत गंभीरता से लिया। शैनन ने आगे कहा कि ट्रोलिंग उनके दिमाग में इस कदर घर कर गई कि वह डिप्रेशन में चली गईं और खुदकुशी करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके जीवन का बहुत कठिन और काला दौर था।

जिंदगी का सबक मानती हैं शैनन

शैनन ने कहा कि उनका परिवार और दोस्त उन्हें उस अंधेरे से बाहर निकालने के लिए मौजूद थे और यह वास्तव में एक बड़ा सबक था, जो उन्होंने अपने जीवन में सीखा है। वह अब उन लोगों की मदद करना चाहती हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। वह उन्हें बताना चाहती हैं कि अंधेरे के अंत में प्रकाश है क्योंकि वह भी इससे गुजर चुकी हैं।

कुमार सानू की शादी, बच्चे

शैनन, कुमार सानू और उनकी दूसरी पत्नी सलोनी भट्टाचार्य की गोद ली हुई बेटी हैं, जिनकी एक और बच्ची का नाम एना है। सिंगर की पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य से तीन बच्चे हैं जिको, जस्सी और जान कुमार सानू। उन्होंने 1980 में शादी की और बाद में 1994 में पहली पत्नी से तलाक ले लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.