कुलदीप यादव बने जेम्स एंडरसन के 700वें शिकार, बूढ़े अंग्रेज शेर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

Updated on 09-03-2024 01:27 PM
धर्मशाला: दुनिया का कोई भी तेज गेंदबाज जो नहीं कर सका था इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने वो कर दिखाया है। उन्होंने धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी के 124वें ओवर में कुलदीप यादव को विकेट के पीछे बेन फोक्स के हाथों कैच कराते हुए इतिहास रच दिया। कुलदीप एंडरसन के 700वें शिकार बने। टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले एंडरसन पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, जबकि ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न ही टेस्ट में 700 से अधिक विकेट ले सके थे।


जेम्स एंडरसन ने ऐसे पूरा किया 700 टेस्ट विकेट

जेम्स एंडरसन इस टेस्ट से पहले 700 विकेट पूरा करने से सिर्फ 2 विकेट दूर थे। उन्होंने शानदार शतक जड़ने वाले शुभमन गिल को बोल्ड करते हुए 699 वां विकेट पूरा किया, जबकि मैच के तीसरे दिन कुलदीप यादव को आउट किया। कुलदीप ने 69 गेंदों में 2 चौके के दम पर 30 रनों की पारी खेली। वहीं, एंडरसन ने 16 ओवरों में 2 मेडन करते हुए 60 रन खर्च किए।

जेम्स एंडरसन पहले पेसर, जबकि ओवरऑल तीसरे गेंदबाज

30 जुलाई, 1982 को जन्मे एंडरसन ने 187वें टेस्ट में यह कारनामा किया है। वहीं श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर मुरलीधरन को 113 टेस्ट लगे थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के महान शेन वॉर्न ने 144 टेस्ट खेले थे। देखा जाए तो एंडरसन को अधिक टेस्ट जरूर लगे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए गौरव की बात है। देखा जाए तो दूर-दूर तक फिलहाल कोई तेज गेंदबाज 700 विकेट तक पहुंचते नजर नहीं आ रहा है। साथ ही एंडरसन के निशाने पर अब शेन वॉर्न का रिकॉर्ड है, जिन्होंने अपने करियर में 708 विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.