कुलदीप सेन का न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन पिछले महीने हुई ईरानी ट्रॉफी में चटकाए थे 8 विकेट

Updated on 01-11-2022 05:03 PM

रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन अब न्यूजीलैंड की फास्ट पिचों पर गेंदबाजी करेंगे। कुलदीप को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच गुजरात के राजकोट में हुए रेस्ट ऑफ इंडिया क्रिकेट टीम (ईरानी ट्रॉफी) के मैच में कुलदीप ने 8 विकेट चटकाए थे। इससे पहले भी वे पिछले IPL में अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं।

एपीएसयू पवेलियन के क्रिकेट कोच एरिल एंथोनी ने बताया कि कुलदीप ने पहली पारी में पांच विकेट, तो दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। इसी खेल की बदौलत 29 अक्टूबर को एनसीए कैंप बेंगलूरू के लिए बुलावा आया। हाल ही में इंडिया A के दो मैचों में कुलदीप ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर सबको चौंका दिया था। तब से तय हो गया था कि आगामी दौरों के लिए कुलदीप का चयन जरूर होगा।

पिता चलाते हैं सैलून शॉप
कुलदीप सेन का जन्म 28 अक्टूबर 1996 को रीवा शहर के समीपी ग्राम हरिहरपुर में हुआ था। पिता रामपाल सेन की सिरमौर चौराहे पर सैलून शॉप है। तीन भाइयों में सबसे बड़े कुलदीप क्रिकेटर हैं। दूसरे नंबर के भाई राजदीप सेन का हाल में मध्यप्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। तीसरे नंबर के जगदीप सेन कोचिंग चलाते हैं। IPL के कई मैचों में कुलदीप ने 149 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर चुके हैं।

फटे मोजे की गेंद और मोगरी से क्रिकेट खेला
बचपन के दोस्त राघवेंद्र सेन ने बताया कि फटे मोजे की गेंद और मोगरी से क्रिकेट खेलने वाला मेरा यार आज इंडियन टीम का स्टार बनने वाला है। हम दोनों एक ही साथ पले-बढ़े हैं। 2005 में हमारी उम्र 8 से 10 साल थी। तब हमारे पास गेंद और बैट नहीं होता था। ऐसे में हम फटे मोजे की गेंद बनाकर और मोगरी के बैट से क्रिकेट खेला करते थे। क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता था। सिर्फ मनोरंजन का साधन था।

स्टार के रूम में सिर्फ यार की एंट्री
दोस्त ने कहा कि कुलदीप सेन के रूम में कोई नहीं आता जाता है। सिर्फ यार यानी कि मेरी एंट्री है। हम सुबह से शाम तक कुलदीप के रूम में बैठकर उसके ही जीवन के सपने बुनते रहते हैं। कुलदीप की जर्सी, जूता और बैट-गेंद देखकर गर्व होता है। अब उस दिन सबसे बड़ी खुशी मिलेगी, जब कुलदीप भारतीय टीम का स्थापित बॉलर बन जाएगा। देश दुनिया में चारों तरफ रीवा का नाम होगा।

एशिया कप में हो चुका है चयन, नहीं मिला खेलने का अवसर
तेज गेंदबाज कुलदीप का दो माह पहले 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच दुबई में खेले गए एशिया कप के लिए चयन हो चुका है। हालांकि उनको खेलने का अवसर नहीं मिला था। तब इंडियन क्रिकेट में 18 सदस्यीय टीम में जगह दी गई थी। बैकअप खिलाड़ी स्टैंडबाय के रूप में श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल का चयन हुआ था। चोट के कारण दीपक चाहर को ड्रॉप कर कुलदीप सेन को चुना गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.