कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन, अरुणा ईरानी का हाल देख कचोट उठेगा द‍िल, अंतिम विदाई देने कटरीना-विक्की भी पहुंचे

Updated on 26-08-2026 04:24 PM
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान अरुणा ईरानी बुरी तरह टूट गईं और फफक कर रो पड़ीं। एक्टर गजेंद्र चौहान और बाकी लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला और गले लगाकर चुप कराया। कुकू कोहली का 25 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। वह 77 साल के थे। कुकू के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को तो झटका लगा ही, अरुणा ईरानी भी बुरी तरह टूट गईं। 26 अगस्त को जब कुकू कोहली को अंतिम संस्कार किया गया, तो फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां इसमें शामिल हुईं और उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं।

पति कुकू कोहली के पार्थिव शरीर को देख और उन्हें आखिरी विदाई देते वक्त अरुणा ईरानी बुरी तरह रो पड़ीं। उनका कलेजा पति को खोने के गम से छलनी हो गया और दर्द आंखों से आंसू बनकर बह निकला। वह अब एकदम अकेली पड़ गई हैं। उनकी कुकू कोहली से कोई औलाद भी नहीं है।

कुकू कोहली का करियर, फिल्में और दो शादियां

कुकू कोहली के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। इसी फिल्म से उन्होंने अजय देवगन को भी फिल्मों में लॉन्च किया था। फिल्म सुपरहिट रही। कुकू के साथ अजय की भी चांदी हो गई। इसके बाद कुकू कोहली ने कई फिल्में डायरेक्ट कीं जो हिट रहीं और कई चेहरों को लॉन्च भी किया। कुकू कोहली ने दो शादियां की थीं। पहली शादी रीता कोहली से की थी, जिनसे उन्हें पूजा और करिश्मा नाम की दो बेटियां हैं। शादीशुदा रहते हुए ही कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी से शादी कर ली थी, पर पहली पत्नी का निधन होने के बाद ही यह रिश्ता जगजाहिर किया। कुकू कोहली और अरुणा की कोई संतान नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
 27 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही आए रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर खूब विवाद हुआ। कंगना रनौत समेत कई लोगों ने एक्ट्रेस के साथ-साथ जूलरी ब्रांड पर भी गुस्सा निकाला, जिसके…
 27 August 2026
क्या होगा जब आपके पड़ोसी ही आपका परिवार बन जाएं? एक ऐसा परिवार जो चुंबक की तरह साथ चिपका ही रहे, फिर चाहे लाख हंगामे हों? आने वाली सीरीज 'चुंबक'…
 26 August 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
 26 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
 26 August 2026
त‍िग्‍मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्‍टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्‍टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्‍मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
 26 August 2026
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
 26 August 2026
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…
Advt.