क्रुणाल पांड्या ने धरती उखाड़ कैच पकड़ काटा बवाल, बल्लेबाज के उड़ गए होश

Updated on 04-04-2023 08:34 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी कमाल की फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। पांड्या को आईपीएल में कई मौकों पर अविश्वसनीय कैच लपकते हुए देखा गया है, जिसे देख फैंस समेत हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई। वहीं अब क्रुणाल ने अपनी फील्डिंग की छाप आईपीएल 2023 में भी छोड़ दी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैरतअंगेज कैच लेकर बवाल काट दिया। उनके कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्रुणाल पांड्या ने पकड़ा गजब का कैच
दरअसल, चेन्नई और लखनऊ के मैच में सीएसके की बल्लेबाजी के दौरान सलामी बल्लेबाज डिवॉन कॉनवे एलएसजी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। इसी बीच चेन्नई की पारी का 11वां ओवर डालने मार्क वुड आए, जिनकी पहली गेंद पर कॉनवे ने गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। वुड ने ओवर की दूसरी गेंद तेज गति के साथ बाउंसर डाली जिसको कॉनवे मैदान के बाहर मारना चाहते थे। लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए। कॉनवे अपने शॉट को टाइम नहीं कर पाए जिसके चलते गेंद ज्यादा दूर नहीं गई।

ऐसे में बाउंड्री पर खड़े क्रुणाल पांड्या गेंद को पकड़ने के लिए भागे और उन्होंने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए एक अविश्वसनीय कैच लपक लिया। उनके इस जबरदस्त कैच ने महफिल लूट ली। वहीं अच्छी लय में नजर आ रहे कॉनवे 47 रन बनाकर आउट हो गए। पांड्या की कैच की वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इसके अलावा मैच की बात करें तो, चेपॉक में चार साल के लंबे समय के बाद खेले गए इस मुकाबले में होम टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ही जीत हुई। चेन्नई ने लखनऊ पर इस मैच में 12 रन की करीबी जीत दर्ज की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.