सर्द रातों में सफर कर रहे थे KRK, लुक देखकर ट्रोल बोले- सर बैंक लूटने जा रहे हो क्या

Updated on 14-11-2022 06:26 PM

सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों का अपने ही अंदाज में रिव्यू करने वाले KRK सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होते हैं, हालांकि बावजूद इसके वह लोगों के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल वीडियो शेयर पोस्ट करते रहते हैं। KRK ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अंधेरी सर्द रातों में एक रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं।

सर्द रातों में सफर करने निकले KRK
कमाल राशिद खान इस वीडियो में हमेशा की तरह हाई नेट टीशर्ट के ऊपर शर्ट और कोट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर पर हैट पहना हुआ है और चश्मा लगा रखा है। कमाल राशिद खान इस वीडियो में बता रहे हैं कि अब मैं एक शहर से दूसरे शहर तक ट्रेन से सफर कर रहा हूं। जो कि लंदन की लाइफलाइन है।

टीशर्ट के चलते ट्रोल हुए कमाल आर खान
कमाल राशिद खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- रात के वक्त लंदन में ट्रेन से सफर करना मजेदार होता है। इस वीडियो में कमाल राशिद खान ने अपनी हाई नेक टीशर्ट को चेहरे तक ऊपर कर रखा है ताकि वह ठंड से बच सकें। इसी बात पर लोगों ने उनका मजाक बनाया है और कमेंट सेक्शन में कई दिलचस्प कमेंट किए  हैं।

ट्रोल बोले- सर बैंक लूटने जा रहे हो क्या?
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- सर आप बैंक लूटने जा रहे हैं क्या? दूसरे ने इसी पोस्ट पर लिखा- देशद्रोही-2 कब आ रही है भइया? कुछ लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कमाल राशिद खान को ट्रोल किया है। बता दें कि KRK अपनी ज्यादातर फिल्मों में बॉलीवुड एक्टर्स और उनकी फिल्मों की बुराई करते रहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.