रवि तेजा की Tiger Nageswara Rao से साउथ में डेब्यू कर रहीं कृति सेनन की बहन Nupur Sanon, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

Updated on 29-08-2023 03:14 PM

कृति सेनन की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक तरफ जहां उन्होंने हाल ही बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता, वहीं दूसरी ओर उनकी बहन नूपुर सेनन साउथ में डेब्यू कर रही हैं। नूपुर सेनन जल्द ही रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में नजर आएंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। कृति सेनन इस मौके पर बेहद गर्व महसूस कर रही हैं।


उन्होंने Tiger Nageswara Rao की फिल्म से बहन Nupur Sanon का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, और लिखा, 'अपनी बहन की पहली पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का पहला पोस्टर लॉन्च करने से ज्यादा मेरे लिए और कुछ गर्व वाली बात नहीं है। मिलिए हमारे टाइगर के प्यार से। 'टाइगर नागेश्वर राव' की खूबसूरत दुनिया की प्यारी सारा से आपको मिलवा रही हूं।'
 

वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं नूपुर सेनन

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में नूपुर सेनन ट्रेन में बैठी खिड़की से बाहर झांकती नजर आ रही हैं, और वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। नूपुर सेनन ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। वह Akshay Kumar के साथ भी कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं, और कमाल की सिंगर भी हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'पॉप कौन' में भी नजर आई थीं। लेकिन 'टाइगर नागेश्वर राव' नूपुर सेनन की पहली फिल्म है।


20 अक्टूबर को रिलीज होगी 'टाइगर नागेश्वर राव'

इस फिल्म को वामसी डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी है। फिल्म में रवि तेजा लीड रोल में हैं। फिल्म में गायत्री भारद्वाज और अनुपम खेर भी नजर आएंगे। 'टाइगर नागेश्वर राव' को पैन इंडिया सभी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 'टाइगर नागेश्वर राव' को रवि तेजा के करियर की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म बताया जा रहा है। यह 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.