कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली:उपहार बांटे, भोजन किया और पटाखे फोड़े, चेहरों पर आई खुशी

Updated on 21-10-2025 01:30 PM
कोरबा, कोरबा पुलिस अधिकारियों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली मनाई। सीएसपी विमल पाठक, टीआई युवराज तिवारी और एएसआई विभव तिवारी ने वृद्धजनों को उपहार दिए, उनके साथ भोजन किया और पटाखे फोड़े। इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी आई।

पुलिस टीम के वृद्धाश्रम पहुंचने पर अधिकारियों ने बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने दीपावली मनाने के उनके पुराने और वर्तमान अनुभवों पर चर्चा की, जिस दौरान बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा किए।

पुलिस परिवार ने बुजुर्गों के साथ मिलकर भोजन किया। इसके बाद पटाखे फोड़े गए और उन्हें उपहार स्वरूप भेंट देकर उनका आशीर्वाद लिया गया।

बुजुर्गों ने कहा – अब दुख नहीं, आश्रम में मिल रही है आत्मिक खुशी

बुजुर्गों ने बताया कि जब कोई उन्हें याद करता है तो उन्हें खुशी और दुख दोनों महसूस होते हैं, लेकिन वे अब खुशी को स्वीकार कर अपना जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम में उनका जीवन यापन अच्छे से हो रहा है और समय-समय पर पुलिस परिवार के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन भी उनसे मिलने आते हैं, जिससे उन्हें आत्मिक खुशी मिलती है।

चौकी प्रभारी बुजुर्गों के साथ मना रहे हर खुशी

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि चौकी प्रभारी बनने के बाद से वह बुजुर्गों के साथ हर खुशी मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई आयोजन किए जा चुके हैं, जिससे उनके बीच एक अच्छा वातावरण बनता है।

आश्रम के केयरटेकर वीरू यादव ने जानकारी दी कि वर्तमान में आश्रम में 13 महिला और 13 पुरुष बुजुर्ग रहते हैं। उनका नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। वीरू यादव पिछले 23 सालों से बुजुर्गों की सेवा में लगे हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.