कोलार 6 लेन प्रोजेक्ट:डेडलाइन से 7 महीने ऊपर पहुंचा प्रोजेक्ट

Updated on 30-04-2024 03:42 PM

चूना भट्टी और कोलार शहर के ऐसे इलाके हैं जहां के रहवासी बिजली कटौती के नाम से अब घबराने लगे हैं। इसकी वजह यहां साल भर में हर छठवें दिन 7-7 घंटे बिजली कटौती होना है। बार-बार शटडाउन लिए जाने से यहां की सवा लाख से ज्यादा आबादी गर्मी में परेशान हैं।

दरअसल, कोलार में चल रहे सिक्स लेन प्रोजेक्ट की जद में आ रही बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मर वगैरह की शिफ्टिंग के कारण यहां बार, बार शटडाउन लिया जाता है। कोलार में 15.1 किमी का सिक्स लेन प्रोजेक्ट नवंबर 2022 में शुरू हुआ था। इसे 11 महीने में पूरा होना था।

इस डेड लाइन के 7 महीने ज्यादा हो गए। यहां बिजली लाइनों की शिफ्टिंग का काम अभी भी 25% बाकी है। 29 अक्टूबर 2022 को सिक्स लेन रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ था। इसके अगले महीने से काम शुरू हो गया था। सड़क निर्माण की एजेंसी पीडब्ल्यूडी है। लाइन की शिफ्टिंग का काम ठेकेदार को करना है। पीडब्ल्यूडी ही ठेकेदार को पेमेंट करेगी। इन तीनों के बीच सही तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण काम प्रभावित हो रहा है।

यहां सड़क के दोनों ओेर बिजली लाइनें

बिजली कंपनी के तीन डिवीजन के दायरे में निर्माणाधीन सड़क आ रही है। इनायतपुर से स्वर्ण जयंती पार्क तक कोलार डिवीजन, स्वर्ण जयंती पार्क से कोलार तिराहे तक साउथ डिवीजन और ग्रामीण क्षेत्र की लाइन ओएंडएम डिवीजन के दायरे में आ रही है।

फिलहाल अभी तक शिफ्टिंग की यह स्थिति

गोल जोड़ से इनायतपुर तक 30 सर्किट किमी 33 केवी की हाई टेंशन लाइन, 30 किमी 11 केवी की हाई टेंशन लाइन, 30 किमी एलटी लाइन की शिफ्टिंग की जानी है। सड़क के दोनों और 700 से ज्यादा बिजली के खंभे हैं। लाइन और खंभे की शिफ्टिंग का 75% काम पूरा हो गया है। आगे की शिफ्टिंग का काम जारी है।

इन कॉलोनियों के रहवासी परेशान... चूना भट्टी, दीपक सोसायटी, राजहर्ष कॉलोनी, विनीत कुंज, सीआई हाइट, ईशान विष्ठा कॉलोनी, विंडसर, अरलिया, एलिजेंट गार्डन, आलोक धाम गार्डन, निर्मला देवी गेट, संस्कार गार्डन, ओनेक्स पैलेस, आम्र स्टेट, उमा विहार, ललिता नगर, अंकित परिसर, आम्र विहार, सौरभ नगर, फाइन एवेन्यू फेस 2 और 3, रसूलिया, नयापुरा, बैरागढ़ चीचली।

यह शहर के डेवलपमेंट का काम है, जो पहले से चल रहा है। निर्माण एजेंसी दूसरी है। बिजली कंपनी का काम सिर्फ शटडाउन के लिए परमिट देना है।

जेडए खान, जीएम, -सिटी सर्कल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

चूनाभट्टी पर काली मंदिर से दीपक सोसायटी तक 400 मीटर और सर्वधर्म पुल से बीमाकुंज तक 1 किलोमीटर हिस्से में ही बिजली लाइन की शिफ्टिंग बची है। वैसे भी हमको 30 जून तक काम पूरा करना है।

-दीपक भंडारी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.