कोहली की टोली करेगी धमाल या नीतीश के राइडर्स पड़ेंगे भारी? यहां मुफ्त में देखें मैच

Updated on 06-04-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का खुमार धीरे-धीरे अब पूरे भारत पर चढ़ रहा है। आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक कुछ जबरदस्त मुकाबले भी देखने को मिले हैं। ऐसे में अब आज यानी 6 अप्रैल को एक और बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों की राइवलरी काफी पुरानी रही है। जब-जब यह दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं तो एक गजब का कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।
कब खेला जाएगा कोलकाता और बैंगलोर का मैच?

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच 6 अप्रैल गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा केकेआर और आरसीबी का यह बड़ा मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह बड़ा मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

केकेआर और आरसीबी का मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

टीवी पर किस चैनल पर होगा कोलकाता और बैंगलोर के मैच का लाइव प्रसारण?

कोलकाता और बैंगलोर के मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

कौनसा एप करेगा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बड़े मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा करेगा। फैंस इस एप पर फ्री में यह मैच देख सकते हैं। उन्हें यह मैच देखने के लिए किसी तरह का कोई सब्सक्रिप्शन नहीं करना पड़ेगा।
मैच के लिए दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनदीप सिंह, एन जगदीशन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड विली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, सिद्धार्थ कौल, सुयश प्रभुदेसाई


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.