कोहली को टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी 2022 में हो गए थे बाहर 4 स्थान का फायदा

Updated on 04-01-2024 01:29 PM

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी हो गई है। वहीं वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल से एक स्थान पीछे हैं।

टी- 20 में स्पिनर रवि बिश्नोई को फायदा हुआ है। ऑलराउंडर्स की टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा टॉप पर बने हुए हैं।

कोहली ने सेंचुरियन टेस्ट में 38, 76 रन की पारी खेली
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 38, 76 रन की पारियां खेली थीं। इससे उन्हें रैंकिंग में चार स्थान का फायदा हुआ है और वे नौवें नंबर पर आ गए हैं। उनके 761 रेटिंग पॉइंट हैं। कोहली 2022 में टॉप-10 से बाहर फिसल गए थे।

ICC की ताजा टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में केन विलियमसन टॉप पर बने हुए हैं। जबकि जो रूट दूसरे स्थान पर हैं। वहीं स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं। डेरिल मिचेल को 3 स्थान का फायदा हुआ है। वे चौथे नंबर पर आ गए हैं।

टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में जडेजा टॉप पर बने हुए हैं। उनके 446 अंक है। जबकि रविचंद्रन अश्विन 348 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं बांग्लादेश के साकिब अल हसन तीसरे नंबर पर है। वहीं टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन टॉप पर हैं।

टी-20 में रवि बिश्नोई दूसरे स्थान पर पहुंचे
टी-20 की गेंदबाजों की रैंकिंग में स्पिनर रवि बिश्नोई दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। उनके 785 अंक है। अदिल रशिद 726 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। बिश्नोई के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज टी-20 रैकिंग में टॉप 10 में शामिल नहीं है। सूर्यकुमार यादव टी-20 बैटिंग रैकिंग में टॉप पर हैं।

वनडे में बैटर शुभमन गिल दूसरे नंबर
वनडे बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं। विराट तीसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का टॉप पर कब्जा है। वहीं वनडे में मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.