अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी-20 नहीं खेलेंगे कोहली कोच द्रविड़ ने कहा- रोहित के साथ ओपन करेंगे जायसवाल

Updated on 11-01-2024 01:05 PM

अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। वे दूसरे और तीसरे टी-20 के लिए उपलब्ध रहेंगे। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि शुभमन गिल कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर-3 पर बैटिंग करेंगे।

बुधवार को भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मोहाली में टी-20 से पहले यह जानकारी दी। द्रविड़ ने कहा- 'विराट निजी कारणों की वजह से पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं।'

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला मोहाली के IS बिंद्रा स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

द्रविड़ के बयान की मुख्य बातें...

  • वर्ल्ड कप टीम सिलेक्शन में IPL अहम भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारत को वर्ल्ड कप से पहले अब तक एक ही सीरीज खेलनी है। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों का प्रदर्शन वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन में अहम भूमिका निभाएगा।
  • ईशान चयन के लिए उपलब्ध नहीं कोच ने कहा- ईशान किशन ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है और वे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। यही वजह है कि उन्हें नहीं चुना गया।
  • अय्यर पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कोच ने अय्यर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अफवाहों पर खारिज किया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्रेयस अय्यर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से इसलिए बाहर हैं, क्योंकि बोर्ड ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। द्रविड़ ने कहा, 'अय्यर को टीम में कई बल्लेबाज होने के कारण जगह नहीं मिली। कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ये फर्जी खबरें हैं।

टीम और रोहित मोहाली पहुंचे, कोहली अब तक नहीं
विराट कोहली अब तक मोहाली नहीं पहुंचे हैं। जबकि कप्तान रोहित शर्मा और टीम के बाकी खिलाड़ी अलग-अलग ग्रुप में मोहाली पहुंच गए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी टी-20 सीरीज
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत 3 ही टी-20 मैच खेलेगा। तीनों मुकाबले अफगानिस्तान से होंगे। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा। इसका शेड्यूल ICC ने शुक्रवार, 5 जनवरी को ही जारी किया था।

यह है भारतीय टीम

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.