कोहली रिकॉर्ड के लिए खेलने लगे हैं? पूर्व क्रिकेटर ने विराट को याद दिलाईं वो 10 गेंदें

Updated on 11-04-2023 10:54 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2023 में जमकर बोल रहा है। वह इस सीजन खेले गए 3 में से अब तक 2 मैचों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। कोहली ने अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी अच्छी पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज साइमन डूल ने विराट कोहली की आलोचना की है। आखिर उन्होंने कोहली की किस बात को लेकर आलोचना की है, आइये जानते हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी पारी की शुरुआत आक्रमक अंदाज से की थी। उन्होंने आते ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाना शुरू कर दिए थे, जिसके चलते वह सिर्फ 25 गेंद में ही 42 रन के स्कोर पर आ गए थे। लेकिन इसके बाद अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए यानी 8 रन बनाने के लिए कोहली ने 10 गेंद जाया की। बस यही बात न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी साइमन डूल को खटकी। उनको कोहली का यह धीमा अंदाज एक नजर नहीं भाया। ऐसे में उन्होंने मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा, 'कोहली ने अपनी पारी का आगाज ट्रैन की तरह किया था, वह बड़े-बड़े शॉट्स लगा रहे थे। लेकिन 42 से 50 रन आने तक उन्हें 10 गेंदें लगी। उनको अपने रिकॉर्ड की चिंता है।'

इंडियन प्रीमियर लीग में यह विराट कोहली का 46वां अर्धशतक था। उन्होंने 44 गेंद में 138 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले। वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी चौथे नंबर पर शुमार हैं। विराट कोहली ने अब तक 3 मैच में 82 की औसत से 164 रन बनाए हैं। बहरहाल, आगे आने वाले मैचों में यह देखना जरूरी होगा कि विराट किस इंटेंट के साथ बल्लेबाजी करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.