कोहली निजी कारणों की वजह से 2 टेस्ट से बाहर पिछले महीने वनडे डेब्यू किया था

Updated on 24-01-2024 12:46 PM

मध्यप्रदेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार बुधवार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट खेल सकते हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्हें टीम में विराट कोहली की जगह शामिल किया जाएगा। कोहली निजी कारणों की वजह से पहले दो टेस्ट नहीं खेलेंगे।

न्यूज एजेंसी ने BCCI के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि रजत को टेस्ट मैच खेलने के लिए बुधवार को हैदराबाद बुलाया गया है। पहला टेस्ट यहीं 25 जनवरी से शुरू हो रहा है। अगर मौका मिलता है तो 30 साल के इस बल्लेबाज का यह पहला इंटरनेशनल टेस्ट होगा।

रजत 12 जनवरी से इंडिया A से इंग्लैंड A के खिलाफ टेस्ट सीरिज का हिस्सा थे। आज उन्हें इंग्लैंड A के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में खेलना था, लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

पाटीदार ने 21 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने ओपनिंग की और 16 गेंदों में 137.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 22 रन बनाए।

BCCI ने कोहली को दी छुट्टी
BCCI ने सोमवार को बताया कि विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा, सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात की और कहा- 'उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे, लेकिन कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं।

बोर्ड ने कहा कि सिलेक्शन कमेटी जल्द ही टीम में उनके रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान करेगी।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पाटीदार ने 12 शतक लगाए
रजत पाटीदार मध्यप्रदेश की ओर से रणजी खेलते हैं। वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 55 मैच में 4000 रन पूरे कर चुके हैं। इसमें 12 शतक शामिल हैं।

इंडिया-A के लिए पाटीदार ने 151 रन की पारी खेली
पिछले हफ्ते, पाटीदार ने भारत ए के लिए इंग्लैंड ए के खिलाफ पहले टेस्ट में 151 रन की पारी खेली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाटीदार ने 158 बॉल में 151 रन बनाए। इसमें 19 चौके और 5 सिक्स शामिल थे।

पहला मैच हैदराबाद में होगा
भारत और इंग्लैंड को 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 7 मार्च तक चलेगी। पहला मैचों हैदराबाद स्टेडियम में खेला जाएगा।

WTC के लिहाज से अहम है यह सीरीज
यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम है। अभी भारतीय टीम चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 7वें नंबर पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.