कोहली ने 'राम-सिया-राम' गाने पर जोड़े हाथ:एल्गर को आउट होने पर गले लगाया, यानसन को चतुराई से किया आउट

Updated on 04-01-2024 01:09 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन तीन पारियों का खेल देखने को मिला। दोनों टीमों के कुल 23 विकेट गिरे।

साउथ अफ्रीका ने केप टाउन में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी लेकिन टीम 55 रन पर ही सिमट गई। उनके 11 खिलाड़ी 23.2 ओवर ही बैटिंग कर सके। वहीं, पहली पारी में भारत में 153 रन के स्कोर पर आउट हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 62 रन बना लिए। यहीं से दूसरे दिन का खेल शुरू होगा।

अपना फेयरवेल मैच खेल रहे डीन एल्गर पहली पारी में 4 रन और दूसरी पारी में 12 रन बना कर आउट हुए। उनके आउट होते ही विराट कोहली ने उन्हें गले लगाया। वहीं, कोहली ने केशव महाराज का भी स्वागत अनोखे अंदाज में भी किया। पहले दिन के ऐसे ही 7 टॉप मोमेंट्स आगे पढ़िए...

1. रिव्यू में बचे विकेटीकपर वेरियन
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर काइल वेरियन रिव्यू लेने के कारण एक बार आउट होने से बच गए। 14वें ओवर की पहली बॉल पर मोहम्मद सिराज ने वेरियन को इनस्विंगर फेंकी। वेरियन इसे समझ नहीं सके और बॉल उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे के पास पैड पर लगी। सिराज ने LBW की अपील की और आउट करार दे दिए गए।

वेरियन ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी और DRS लिया। रिप्ले और हॉकआई में देखा गया कि बॉल लेग स्टंप को मिस कर रही है। अंपायर को DRS के बाद अपना फैसला बदलना पड़ा और वेरियन आउट होने से बच गए।

2. विराट ने अनोखे अंदाज में किया महाराज का स्वागत, हाथ जोड़े
भारतीय स्टार विराट कोहली अनोखे अंदाज में स्पिनर केशव महाराज का पिच पर स्वागत करते नजर आए। साउथ अफ्रीका की पहली पारी का छठा विकेट गिरने के बाद जब महाराज बल्लेबाजी करने आए, तब स्टेडियम में 'राम सिया राम' गाना बजाया गया। स्लिप में फील्डिंग कर रहे कोहली को भगवान राम के अंदाज में धनुष और बाण की मुद्रा करते देखा गया। स्टार बल्लेबाज ने मुस्कुराते हुए फिर हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

3. कोहली की सलाह पर सिराज को मिला विकेट
विराट कोहली को मार्को यानसन के विकेट के लिए बेहतरीन रणनीति बनाते देखा गया। कोहली ने 16वें ओवर में विकेट की तलाश में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को यानसन के खिलाफ गुड लेंथ आउट स्विंगर फेंकने को कहा। सिराज ने कोहली की बात मानी और 16वें ओवर की 5वीं बॉल पर सिराज ने ठीक वैसी ही गेंद फेंकी जिस पर यानसन स्लिप में कैच थमा बैठे और आउट हो गए। इस तरह कोहली के रणनीति काम आई।

4. रबाडा की बॉल पर बोल्ड हुए जायसवाल
भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। 6 बॉल डॉट खेलने के बाद जायसवाल तीसरे ओवर में अपना विकेट कगिसो रबाडा को दे बैठे। तीसरे ओवर की पहली ही बॉल पर रबाडा ने लेंथ बॉल फेंकी। गेंद जायसवाल के बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर स्टंप्स से टकरा गई और जायसवाल बोल्ड हो गए।

5. रिव्यू में भी नॉट आउट कोहली
भारत की इनिंग्स के 24वें ओवर में साउथ अफ्रीका के DRS लेने के बावजूद कोहली बच गए। ओवर की दूसरी बॉल पर यानसन ने स्टंप की ओर एंगल करके बॉल फेंकी जिसे कोहली ने फ्लिक करने की कोशिश की। कोहली की कोशिश नाकाम रही और बॉल उनके पैड पर जा लगी। यानसेन ने LBW की अपील की जिसे अंपायर ने नॉट आउट दिया। साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने रिव्यू लिया जिसमें देखा गया कि बॉल स्टंप्स के उपर से जा रही है। अंपायर अपने निर्णय पर टिके रहे और कोहली को जीवनदान मिला।

6. एनगिडी और रबाडा को एक ओवर में मिले 3-3 विकेट
साउथ अफ्रीका के पेसर लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा को एक-एक ही ओवर में तीन विकेट मिल गए। एनगिडी को अपने स्पैल के शुरुआती पांच ओवर में एक भी सफलता नहीं मिली, लेकिन छठे ओवर में उन्हें तीन विकेट मिल गए। एनगिडी ने भारतीय पारी के 34वें ओवर में 3 विकेट लिए। उन्होंने पहली बॉल पर केएल राहुल को आउट किया। फिर तीसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा को भी कैच आउट करा दिया। पांचवीं बॉल पर जसप्रीत बुमराह भी कैच हो गए। जडेजा और बुमराह तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलगे ही ओवर में रबाडा ने भी तीन विकेट ले लिए और भारतीय पारी का समापन कर दिया। भारत ने ये 6 विकेट 11 गेंद में बिना एक भी रन जोड़े गंवाए।

7. कोहली ने एल्गर को गले लगाया
11वें ओवर की दूसरी बॉल पर मुकेश कुमार ने एल्गर को आउट किया। विकेट के बाद कोहली ने फैंस कसे उनका विकेट सेलिब्रेट नहीं करने को कहा। अपने करियर की आखिरी टेस्ट पारी खेलने के बाद मैदान से बाहर निकलते समय साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को विराट कोहली ने गले लगाया। कोहली ने बल्लेबाज को उनके शानदार टेस्ट करियर के लिए सम्मान दिखाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.