जानिए कौन था 17 साल का नाहेल, जिसकी मौत पर दंगों की आग में जल रहा पूरा देश

Updated on 01-07-2023 06:51 PM
फ्रांस में 17 साल के नाहेल की हत्‍या के बाद दंगे भड़क उठे हैं। ट्रैफिक जांच के दौरान नाहेल की हत्या का वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार सुबह नाहेल चेकिंग के लिए रुका नहीं, उसने अपनी मर्सडीज आगे बढ़ा दी। इसपर पुलिसकर्मियों ने पॉइंट-ब्लैंक पर उसे गोली मार दी थी। नाहेल की मौत हो गई। वह अपनी मां का इकलौता बेटा था और टेकअवे डिलीवरी करता था। अल्जीरियाई मूल के नाहेल का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था। इस घटना ने फ्रांस को झकझोर कर रख दिया है। वहां के लोग काफी गुस्से में हैं। पेरिस में लगातार तीसरे दिन लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डिवाइडर लगाकर सड़कें ब्लॉक कर दीं। आगजनी की और पुलिसकर्मियों पर पटाखे फेंके। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें डालीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 1000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झड़प की घटनाओं में 200 पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

कौन था नाहेल? कैसे मारा गया?

  • नाहेल की मां मौनियां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह मीडिया से बात करते-करते फफक पड़ती हैं। कहती हैं कि उनके बेटे को सब प्यार करते थे। वह रग्‍बी लीग में खेलता था।
  • मां के अनुसार, पढ़ाई में नाहेल का मन नहीं लगा। उसने इलेक्ट्रिशियन बनने के लिए कॉलेज में एडमिशन लिया था। हालांकि, अटेंडेंस का रिकॉर्ड खराब है।
  • मां ने कहा कि नाहेल मंगलवार को घर से निकलते समय उन्हें चूमकर गया था। कुछ मिनटों बाद ही, पुलिस ट्रैफिक चेक से बचने के लिए भागते समय उसे पॉइंट-ब्लैंक पर गोली मार दी गई।
  • नाहेल जहां नौ साल से रग्बी खेल रहा था, उस क्‍लब के प्रेसिडेंट ने एक फ्रेंच अखबार को बताया कि नाहेल मे समाज के भीतर फिट होने की इच्छा थी। वह उन बच्चों में से नहीं था जो ड्रग्स में फंस जाते हैं या अपराध करते हैं।
  • सोशलिस्ट पार्टी की नेता ओलिविएर फॉरे ने कहा कि 'रुकने से इनकार पर आपको हत्या का लाइसेंस नहीं मिल जाता। गणतंत्र के सभी बच्‍चों को न्याय का अधिकार है।'​

पुलिस ने नाहेल को गोली क्‍यों मारी?

नाहेल की मां का कहना है कि जिस पुलिसवाले ने गोली मारी, 'उसने एक अरब चेहरा देखा, एक छोटा बच्‍चा देखा और उसकी जान लेना चाहता था।' फ्रांस 5 टीवी से बात करते हुए मां ने सिर्फ एक व्यक्ति को दोषी ठहराया, जिसने उनके बेटे पर गोली चलाई, पुलिस को नहीं। मौनिया ने कहा, 'मेरे कई दोस्त (पुलिस) ऑफिसर्स हैं - वे पूरे दिल से मेरे साथ हैं।'

नाहेल के लिए न्याय की मांग तेज

नाहेल की हत्या के विरोध में फ्रांस जल उठा है। पैरिस के कई हिस्सों में आगजनी और हिंसा की घटनाएं हुईं। कई जगह शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी हुए। अन्य शहरों में भी विरोध-प्रदर्शन होने लगे हैं। उनमें शामिल हुए एक नौजवान ने BBC से कहा, 'पुलिस हिंसा रोज होती है, खासतौर से अगर आप अश्वेत या अरब हों।'

नाके पर कई बार रोका गया था नाहेल

पुलिस के अनुसार, नाहेल को 2021 के बाद पांच बार पुलिस जांच से गुजरना पड़ा था। वह रुकने के आदेश को बार-बार इग्नोर करता आया था। जब पुलिस ने मंगलवार को उसे रोका तो जिस कार में यह था, उसपर पोलैंड की नंबर प्लेट थी और दो यात्री थे। 17 साल की उम्र में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता। पिछले हफ्ते भी उसे कुछ वक्त के लिए हिरासत में लिया गया था क्योंकि वह सितंबर 2022 में जुवेनाइल कोर्ट के सामने पेश नहीं हुआ था।

फ्रांस में हिंसा, आई 2005 की याद

नाहेल की मौत के बाद भड़के दंगों से लोगों को 2005 का फ्रांस याद आने लगा है। फुटबॉल मैच के बाद जायद बेना और बूना ट्राव नाम के दो टीनएजर्स को पैरिस पुलिस ने दौड़ाया था। बचने के लिए वह बिजली के एक सब स्टेशन में छिपे जहां बिजली का करंट लगने से दोनों की मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.