अडानी ग्रुप की दो कंपनियों को खरीदने वाली अमेरिकी कंपनी क्या करती है, जानिए

Updated on 25-07-2023 05:17 PM
नई दिल्ली: कल ही खबर आई थी कि अडानी ग्रुप की दो कंपनियों, अडानी कैपिटल (Adani Capital) और अडानी हाउसिंग (Adani Housing) को अमेरिकी प्राइवेट इनवेस्टमेंट फर्म बेन कैपिटल (Bain Capital) खरीदने जा रही है। इस फर्म ने अडानी कैपिटल और अडानी हाउसिंग में 90 फीसदी शेयर एक्वायर करने के लिए समझौता किया है। हम बता रहे हैं कि बेन कैपिटल के बारे में सब कुछ।

कौन है बेन कैपिटल


बेन कैपिटल अमेरिका में बोस्टन स्थित एक प्राइवेट इनवेस्टमेंट फर्म (Private Investment Firm) है। यह प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल, क्रेडिट, पब्लिक इक्विटी, इंपैक्ट इंवेस्टिंग, लाइफ साइंसेज, क्रिप्टो, टेक अपॉच्यूनिटीज, पार्टनरिशप के अवसर, रियल एस्टेट आदि सेक्टर में माहिर मानी जाती है। बेन कैपिटल कई इंडस्ट्री सेक्टर्स और ज्योगरफिकल रीजन्स में निवेश करता है। साल 2022 तक, फर्म ने लगभग 165 बिलियन डॉलर की इंवेस्टर कैपिटल का प्रबंधन किया है।

कब बनी थी फर्म


बेन कैपिटल फर्म की स्थापना साल 1984 में हुई है। इसी स्थापना कंसल्टिंग फर्म बेन एंड कंपनी के साझेदारों द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय बोस्टन में 200 क्लेरेंडन स्ट्रीट पर है। इसके 22 कार्यालय नार्थ अमेरिका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में हैं।

सैकड़ों कंपनियों को कर चुकी है एक्वायर
बैन कैपिटल अपनी स्थापना के बाद से इसने एएमसी थिएटर्स, आर्टिसन एंटरटेनमेंट, एस्पेन एजुकेशन ग्रुप, एपेक्स टूल ग्रुप, ब्रुकस्टोन, बर्गर किंग, बर्लिंगटन कोट फैक्ट्री, कनाडा गूज, डीआईसी एंटरटेनमेंट, डोमिनोज पिज्जा, डबलक्लिक, डंकिन डोनट्स, डी एंड एम होल्डिंग्स, गिटार सेंटर, हॉस्पिटल कॉरपोरेशन ऑफ अमेरिका (एचसीए), आईहार्टमीडिया, आईटीपी एयरो, केबी टॉयज, सीली, स्पोर्ट्स अथॉरिटी, स्टेपल्स, टॉयज सहित सैकड़ों कंपनियों में निवेश या अधिग्रहण किया है। जून 2023 में, बैन कैपिटल को दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों की प्राइवेट इक्विटी इंटरनेशनल की PEI 300 रैंकिंग में 13वां स्थान दिया गया था।

अडानी ग्रुप में क्या खरीदेगी बेन
बेन कैपिटल ने बीते दिनों ही अडानी कैपिटल और अडानी हाउसिंग की 90% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। दोनों कंपनियों में यह हिस्सेदारी अडानी परिवार का प्राइवेट इनवेस्टमेंट है। बेन ने कहा है कि दोनों कंपनियों में शेष 10 फीसदी हिस्सेदारी गौरव गुप्ता के पास ही रहेगी। साथ ही वह इन कंपनियों के एमडी एंड सीईओ बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अडानी कैपिटल, अडानी समूह की नॉन-बैंकिंग वित्तीय शाखा है। इस कंपनी ने साल 2017 में अपना ऑपरेशन शुरू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.