Mahindra की भारत में बिक रहीं सभी 9 गाड़ियों के दाम सिर्फ 2 मिनट में जानें

Updated on 02-12-2023 02:35 PM
महिंद्रा एंड महिंद्रा...भारतीय कार बाजार का एक ऐसा नाम, जो देसीपन के साथ ही पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में ग्राहकों को मजबूती और सुरक्षा से भरपूर इतनी सारी गाड़ियों के विकल्प देता है कि लोग बाकी कंपनियों को भूल से जाते हैं। 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, आकर्षक लुक, धांसू फीचर्स और अच्छी केबिन के साथ ही बहुत कुछ महिंद्रा की गाड़ियों में दिख जाती हैं। यही वजह से है कि बीता हर महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए बेहतर होता रहा है। बीते नवंबर में भी करीब 40 हजार लोगों ने महिंद्रा की एसयूवी खरीदी है। ऐसे में आज हम आपको महिंद्रा की सभी एसयूवी की लेटेस्ट प्राइस बताते हैं।

Mahindra XUV300

महिंद्रा की पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 की एक्स शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 14.76 लाख रुपये है।

Mahindra Bolero Neo

महिंद्रा बोलेरो नियो की एक्स शोरूम प्राइस 9.64 लाख रुपये से शुरू होकर 12.15 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Bolero

महिंद्रा की टॉप सेलिंग पैसेंजर गाड़ियों में से एक बोलेरो की एक्स शोरूम प्राइस 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 10.80 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Thar

महिंद्रा की पॉपुलर ऑफ-रोड एसयूवी थार की एक्स शोरूम प्राइस 10.98 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 16.94 लाख रुपये है।

Mahindra Scorpio N

महिंद्रा की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी स्कॉर्पियो-एन की एक्स शोरूम प्राइस 13.26 लाख रुपये से शुरू होकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Scorpio Classic

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की एक्स शोरूम प्राइस 13.25 लाख रुपये से शुरू होकर 17.06 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Marazzo

महिंद्रा मराजो एमपीवी सेगमेंट की गाड़ी है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 14.12 लाख रुपये से शुरू होकर 16.48 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra XUV700

महिंद्रा की सबसे पॉपुलर एसयूवी एक्सयूवी700 की एक्स शोरूम प्राइस 14.03 लाख रुपये से शुरू होकर 26.57 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra XUV400 EV

महिंद्रा की इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी400 ईवी की एक्स शोरूम प्राइस 15.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.39 लाख रुपये तक जाती है।

आपको बता दें कि महिंद्रा की गाड़ियों की इतनी डिमांड है कि डिलीवरी में काफी समय लग रहा है। ढाई लाख से ज्यादा ग्राहक महिंद्रा की थार, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो सीरीज एसयूवी की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.