Toyota की भारत में बिक रहीं सभी 11 गाड़ियों के दाम बस 2 मिनट में जानें

Updated on 02-12-2023 02:50 PM
टोयोटा... मूल रूप से जापान की यह कंपनी दुनिया का सबसे पॉपुलर कार मेकर है, जिसकी लगभग हर देश में मौजूदगी है। भारत में यह किर्लोस्कर मोटर के साथ है और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के रूप में कुल 11 गाड़ियां बेचती है, जो कि अलग-अलग सेगमेंट की है। ग्लैंजा टोयोटा की सबसे सस्ती कार है, जो कि प्रीमियम हैचबैक है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 6.81 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, सबसे महंगी टोयोटा लैंड क्रूजर 300 है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 2.10 करोड़ रुपये है। चलिए, आपको टोयोटा की सभी कारों की लेटेस्ट प्राइस बताते हैं।

टोयोटा रूमियन
टोयोटा रूमियन किफायती एमपीवी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 10.29 लाख रुपये से लेकर 13.68 लाख रुपये तक है।

टोयोटा ग्लैंजा
टोयोटा ग्लैंजा प्रीमियम हैचबैक की एक्स शोरूम प्राइस 6.81 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
टोयोटा की पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर की एक्स शोरूम प्राइस 10.86 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये तक है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस धांसू एमपीवी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 18.82 लाख रुपये से लेकर 30.26 लाख रुपये तक है।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक इनोवा क्रिस्टा की एक्स शोरूम प्राइस 19.99 लाख रुपये से लेकर 26.05 लाख रुपये तक है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा की सबसे पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम प्राइस 33.43 लाख रुपये से शुरू होकर 51.44 लाख रुपये तक जाती है।

टोयोटा हाइलक्स
टोयोटा हाइलक्स लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 30.40 लाख रुपये से लेकर 37.90 लाख रुपये तक है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजंडर
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजंडर की एक्स शोरूम प्राइस 43.66 लाख रुपये से लेकर 47.64 लाख रुपये तक है।

टोयोटा कैम्री
टोयोटा की लग्जरी सेडान कैम्री की एक्स शोरूम प्राइस 46.17 लाख रुपये है।

टोयोटा वेलफायर
हाल ही में टोयोटा की लग्जरी मिनीवैन अपडेट हुई है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.2 करोड़ रुपये से लेकर 1.3 करोड़ रुपये तक है।

टोयोटा लैंड क्रूजर 300
टोयोटा की सबसे लग्जरी एसयूवी लैंड क्रूजर की एक्स शोरूम प्राइस 2.10 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.