ड्रेसिंग रूम में चटखारे ले रहे थे केएल राहुल, उधर खून-पसीना बहाकर इतिहास रच गई लखनऊ सुपर जायंट्स

Updated on 29-04-2023 08:18 PM
मोहाली: पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स ने 16वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर (257/5) खड़ा किया।यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। बैटिंग मुफीद पिच पर लखनऊ के सुपर जायंट्स ने मेजमान टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। 27 फोर और 14 सिक्स वाली इस पारी में लखनऊ के हर खिलाड़ी का बल्ला चला, सिवाय कप्तान केएल राहुल के। मैच की पहली ही गेंद पर शाहरुख खान ने उनका एक आसान सा कैच टपका दिया था। इस जीवनदान के बावजूद केएल राहुल 9 गेंदों में महज 12 रन की मामूली पारी खेलकर चलते बने। आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वह चटखारे लेकर अपना डिनर खाते नजर आए।

दरअसल, वायरल वीडियो पहली पारी के 14वें ओवर का है। जब मार्कस स्टोइनिस (40 गेंद में 72 रन) का साथ देने नए बल्लेबाज निकोलस पूरन (19 गेदों पर 45 रन) पहुंचे ही थे। आयुष बदोनी के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा था। बदोनी ने केवल 24 गेंद में 43 रन बनाए थे। 163 पर मौजूद लखनऊ बड़े स्कोर की ओर बढ़ते दिख रही थी। तभी कैमरामैन का फोकस मैदान से ड्रेसिंग रूम की ओर शिफ्ट हुआ। वहां राहुल चटखारे लेकर अपनी प्लेट साफ करने में लगे थे।

वैसे भी जिस कप्तान के पास रन बनाने के लिए काइल मेयर्स (24 गेंद पर 54 रन), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और आयुष बदोनी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हो उसे टेंशन लेने की क्या जरूरत! केएल राहुल फिलहाल अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल में भी फॉर्म उनसे रूठी हुई ही नजर आ रही है। वहीं उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई। पंजाब के खिलाफ रबाडा के ओवर में राहुल ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वाइड गेंद पर फंस गए। उनकी पारी 12 रन (9 गेंद) पर खत्म हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.